नई दिल्ली, 01 नवम्बर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी रियलिटी शो या फैशन वॉक के लिए नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो की वजह से। शनिवार रात मुंबई के MMRDA ग्राउंड्स में ग्रैमी अवॉर्ड विनर सिंगर एन्क्रिक इग्लेसियस के कॉन्सर्ट में मलाइका को एक ‘मिस्ट्री मैन’ के साथ मस्ती करते देखा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका डांस करती और बातचीत में मशगूल नजर आ रही हैं।

फैंस और नेटिज़न्स ने वीडियो पर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनके नए रिश्ते की संभावना को लेकर चर्चा शुरू कर दी। मलाइका व्हाइट फिटेड टैंक टॉप में स्टाइलिश नजर आईं, जिसे उन्होंने ब्राउन ट्राउजर्स और स्लीक व्हाइट बेल्ट के साथ पेयर किया। गोल्डन बैंगल्स, डेलिकेट गोल्ड चेन और मिनिमल मेकअप उनके लुक को कंप्लीट कर रहे थे। लंबे ऑबर्न हेयर्स खुलें रखने के साथ उन्होंने स्टेज की ओर फ्लाइंग किस की और एनरिक के हिट्स पर क्लैप करते हुए ऑडियंस का मजा लिया।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा किया कि मलाइका ने नया प्यार पा लिया है, जबकि कुछ ने इसे अफवाह करार दिया और कहा कि मिस्ट्री मैन उनका मैनेजर है। ट्रोलर्स ने मलाइका की उम्र पर भी टिप्पणी की, लेकिन फैंस ने उनका बचाव किया। एक फैन ने लिखा, “52 साल का आदमी लड़की डेट करे तो कोई शोर नहीं, लेकिन उल्टा हो तो औरत को हर तरह से नीचा दिखाया जाता है। ये मेंटैलिटी शर्मनाक है।”
वीडियो के वायरल होने के बाद मलाइका की निजी जिंदगी और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है, जिससे फैंस के बीच उनके लव लाइफ को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

