पूर्णिया:-27 अगस्त(राजेश कुमार झा)विधानसभा चुनाव से पहले पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है.बताते चलें कि 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूर्णिया आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है.

हालांकि इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं है. लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बातचीत में बताए.उन्होंने बताए कि माननीय प्रधानमंत्री पूरे सीमांचल के लोगों को हजारों करोड़ की सौगात भी देंगे.प्रधानमंत्री पूर्णिया में एक बड़े जनसभा को भी संबोधित करेंगे.उस जनसभा में तकरीबन तीन लाख से अधिक लोगों की पहुंचने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री जनसभा में पहुंचे सभी लोगों के साथ सीधे संवाद करेंगे.
कई तरह के योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.दूसरी तरफ पटना में चल रहे मेट्रो ट्रेन की परिचालन को भी हरी झंडी दिखाएंगे.बताते चलें कि पीएम मोदी की महज 20 दिनों में दूसरी बार बिहार आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे है.

