महाशिवरात्रि पर गोलियों की गूंज, पटना के रामकृष्ण नगर में दिनदहाड़े दो युवकों को मारी गोली

पटना, 15 फरवरी (अविनाश कुमार) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जब राजधानी पटना शिवभक्ति में डूबी थी, उसी वक्त रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। शिवाजी चौक के पास एक चाय की दुकान पर बैठे दो दोस्तों पर अपराधियों ने दिनदहाड़े हमला बोल दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, पुष्पांजलि अपार्टमेंट के पास अपनी स्कॉर्पियो खड़ी कर पिंटू कुमार (25) और बिट्टू कुमार (24) चाय पी रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पहुंचे और बिना चेतावनी अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियों से छलनी दोनों युवक मौके पर ही गिर पड़े। हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।सदर एसडीपीओ-2 रंजन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावरों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक वर्ष पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसी पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए महाशिवरात्रि जैसे दिन को चुना गया।पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास खंगाल रही है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

उधर, गंभीर रूप से घायल पिंटू और बिट्टू अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

More From Author

रतौंधी नहीं है तो देखिए बिहार की हकीकत, सम्राट पर पप्पू यादव ने साधा निशाना

किडजी के वार्षिक उत्सव में नन्हे कदमों ने मचाई धूम, तालियों से गूंजा कर्पूरी सभागार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:52 pm, Feb 15, 2026
temperature icon 20°C
Mist
68 %
1014 mb
5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3 km
Sunrise: 6:24 am
Sunset: 5:43 pm
Hourly Forecast
9:00 pm
temperature icon
16°/17°°C 0 mm 0% 5 mph 51% 1014 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
14°/15°°C 0 mm 0% 5 mph 54% 1013 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
13°/13°°C 0 mm 0% 5 mph 57% 1013 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
12°/19°°C 0 mm 0% 4 mph 53% 1015 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
22°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1016 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 25% 1012 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
23°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 29% 1011 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 0% 5 mph 42% 1013 mb 0 cm