माला पहनाने को लेकर मंच पर नोकझोंक: नीतीश कुमार संजय झा पर भड़के, कहा- ‘ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो’

पटना, 22 अक्तूबर (पटना डेस्क) मुजफ्फरपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक चुनावी मंच पर दिया गया बयान चर्चा में आ गया है। वे यहां बीजेपी प्रत्याशी रमा निषाद के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। सभा के अंत में जब उन्होंने रमा निषाद को अपने पास बुलाया और माला पहनाने के लिए आगे बढ़े, तभी मंच पर एक दिलचस्प स्थिति बन गई।

जैसे ही नीतीश कुमार माला पहनाने को हुए, उनके पीछे खड़े जदयू सांसद संजय झा ने उन्हें रोकते हुए उनके हाथ से माला ले ली और रमा निषाद के हाथ में पकड़ा दी। यह देख मुख्यमंत्री थोड़े नाराज हो गए। उन्होंने रमा निषाद से माला वापस लेकर खुद उनके गले में डाल दी।इस दौरान नीतीश कुमार visibly नाराज दिखे और माइक पर आकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। उन्होंने कहा, “ई गजब आदमी है भाई, हाथ काहे पकड़ते हो?” उनके इस बयान पर मंच पर कुछ देर के लिए असहज माहौल बन गया, हालांकि फिर कार्यक्रम सामान्य रूप से आगे बढ़ा।राजनीतिक गलियारों में इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। इसे जदयू और बीजेपी के कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल की कमी के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी नीतीश कुमार की यह प्रतिक्रिया तेजी से वायरल हो रही है।

More From Author

विधानसभा चुनाव 2025: निर्दलीय प्रत्याशी की गाड़ी से हथियार बरामद, पुलिस ने जब्त किए

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का नामांकन पूरा, पांच हॉट सीटों पर सियासी संग्राम तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:47 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 21°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1013 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 0%
Visibility: 4 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
21°/21°°C 0 mm 0% 6 mph 56% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 4 mph 58% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 30% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 4 mph 19% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm