नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (अशोक “अश्क”) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में और गाने दिए हैं। उन्हीं में से एक यादगार फिल्म रही ‘प्रेम प्रतिज्ञा’, जो साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में मिथुन के साथ माधुरी दीक्षित की जोड़ी ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया था।

इस फिल्म में अभिनेता विनोद मेहरा भी एक अहम भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इस मूवी का जो हिस्सा आज भी लोगों की यादों में ताजा है, वह है इसका सैड सॉन्ग

इस भावुक गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी, और इसका संगीत दिया था मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी ने। गाने के वीडियो में देखा जा सकता है कि मिथुन का किरदार दिल टूटने के बाद शराब के नशे में झूमता और नाचता है, जो उस दौर के सिनेमा में दर्द और टूटे दिल का प्रतीक बन गया था।
‘शीशे की उम्र’ न सिर्फ उस समय के युवा दर्शकों को भावुक कर गया, बल्कि आज भी यह गाना दिल टूटने वालों का भावनात्मक एंथम माना जाता है।
मिथुन चक्रवर्ती की अदाकारी, किशोर कुमार की दर्दभरी आवाज और बप्पी लहरी का संगीत इन तीनों ने मिलकर इस गाने को सदाबहार बना दिया।

