मुंगेर, 13 सितंबर (राजेश झा) आरडी एंड डीजे कॉलेज एवं नैक, मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 सितंबर, 2025 को आरडी एंड डीजे कॉलेज के सभागार में किया जाएगा। इस कार्यशाला को लेकर शनिवार को कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय के द्वारा एक विवरणिका जारी किया गया। इस कार्यशाला का विषय ‘अवेयरनेस ऑन नैक एक्रीडिटेशन् अर्थात् नैक मूल्यांकन पर जागरूकता’ है।

इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो (डॉ) कामेश्वर झा वाइस चेयरमैन रूसा, गवर्नमेंट आफ बिहार पटना, प्रो(डॉ ) एनके अग्रवाल, डायरेक्टर, हायर एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ़ बिहार और डॉ घनश्याम राय, कुलसचिव, मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर होंगे। इस कार्यशाला के चेयरपर्सन आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो( डॉ ) बिजेंद्र कुमार और आयोजन सचिव श्री मुनींद्र कुमार सिंह होंगे। मंच संचालन मुंगेर विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार प्रयोजन तिवारी करेंगे। इस कार्यशाला का उद्देश्य नैक मूल्यांकन हेतु संस्थाओं के लिए जागरुकता एवं मार्गदर्शन है। इसके अलावा कॉलेज अपने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट (एसएसआर रिपोर्ट) को कुशलता पूर्वक भर सके। इसके अलावा महाविद्यालय अपने परफॉर्मेंस को सुधारने के लिए उपायों को अपना सके। इस कार्यशाला में मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर या डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रत्येक कॉलेज को ₹3000 रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में देना होगा । प्रत्येक अतिरिक्त फैकल्टी मेंबर के लिए ₹1000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पड़ेगा। आरडी एंड डीजे कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर श्री गोपाल प्रसाद चौधरी इस कार्यशाला के संयोजक होंगे। इस कार्यशाला के सफल संचालन के लिए डॉ केसी पटनायक प्रोग्राम एडवाइजर और एस एम नायाब टेक्निकल एडवाइजर पटना से आमंत्रित किए जाएंगे।
आरडी एंड डीजे कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो (डॉ) बिजेंद्र कुमार ने बताया कि 2017 में इस महाविद्यालय का पहली बार नैक मूल्यांकन हुआ था। कॉलेज द्वितीय चक्र हेतु नैक मूल्यांकन के लिए तैयारी कर रहा है। इस कार्यशाला के फलस्वरुप महाविद्यालय के नैक और आइक्यूएसी टीम लाभान्वित होंगे।
मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान के परफॉर्मेंस के मूल्यांकन के लिए नैक करना अनिवार्य है। मुंगेर विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों का नैक मूल्यांकन की तैयारी हेतु यह कार्यशाला अत्यंत अनिवार्य है। नैक मूल्यांकन के विभिन्न मापदंडों पर चर्चा होगी। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) संजय कुमार ने कहा कि आरडी एंड डीजे महाविद्यालय द्वारा यह प्रयास सराहनीय हैं ।उन्हें बेहद खुशी है कि 127 वर्ष पुराने महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन थीम पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजकों को इस कार्यशाला के सफल संचालन हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी।

