मुक्तापुर मोइन बनेगा टूरिज्म हब, डीएम का सख्त एक्शन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी तेज़ी के आदेश

समस्तीपुर, 18 फरवरी ( हर्षिता “अश्क”) जिले में पर्यटन और बुनियादी ढांचे को नई रफ्तार देने की दिशा में मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया। जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन का सघन निरीक्षण कर अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दे दिया काम में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।

मुख्यमंत्री की ‘प्रगति यात्रा’ में मुक्तापुर मोइन को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की घोषणा के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। करीब 50 एकड़ में फैले इस जलाशय को मिथिला हाट की तर्ज पर इको-पार्क और भव्य लेकफ्रंट के रूप में विकसित किया जाएगा।

यहां आधुनिक वॉटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जेटी निर्माण, नौका विहार, पाथवे, सीढ़ियां, बैठने की व्यवस्था और आकर्षक लाइटिंग की योजना है। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि परियोजना प्रारंभिक चरण में है, लेकिन इसकी रूपरेखा बेहद भव्य है। सीमांकन और शुरुआती निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके बाद डीएम ने अमास-दरभंगा एक्सप्रेसवे (NH-119D) पैकेज-4 के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता से समझौता किए बिना तय समय-सीमा में काम पूरा करने का सख्त निर्देश दिया। यह बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे है, जो उत्तर और दक्षिण बिहार की दूरी घटाएगा।मौके पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, सदर एसडीओ दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

विधानसभा तक शराब की डिलीवरी, बजट सत्र में गूंजा सनसनीखेज दावा, सदन में मचा बवाल

UGC कानून लागू होकर रहेगा, भाई वीरेंद्र के बयान से बिहार में सियासी भूचाल, बीजेपी का तीखा पलटवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
9:15 pm, Apr 9, 2026
temperature icon 27°C
Mist
Humidity: 39 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:33 am
Sunset: 6:10 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1011 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 7 mph 25% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 6 mph 28% 1009 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 23% 1011 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 15 mph 14% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 11% 1008 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0 mm 0% 17 mph 10% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 9 mph 14% 1007 mb 0 cm