UGC कानून लागू होकर रहेगा, भाई वीरेंद्र के बयान से बिहार में सियासी भूचाल, बीजेपी का तीखा पलटवार

पटना, 18 फरवरी (अविनाश कुमार) UGC कानून को लेकर बिहार की राजनीति में जबरदस्त घमासान छिड़ गया है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र के बयान “जिसको साथ रहना है रहे, जिसको नहीं रहना है वो अपने घर जाए” ने सियासी तापमान अचानक बढ़ा दिया है।विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में भाई वीरेंद्र ने कहा कि UGC कानून हर हाल में लागू होगा। “कौन विरोध करता है, कौन समर्थन हमको फर्क नहीं पड़ता। हम 85-90 प्रतिशत हैं और कानून लेकर रहेंगे,” उन्होंने कहा।

साथ ही केंद्र सरकार से इसे लागू करने की मांग करते हुए दावा किया कि पूरा विपक्ष इसके समर्थन में है। एनडीए पर तंज कसते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पहले बिल को आगे बढ़ाया गया और बाद में अपने ही लोगों से कोर्ट में विरोध करवाया गया।इस बयान पर बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने जोरदार पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाई वीरेंद्र में इतनी ताकत नहीं कि वे सवर्ण समाज को खदेड़ दें। “सवर्ण समाज कमजोर नहीं है, वे अपनी औकात में रहें,” तिवारी ने तीखी टिप्पणी की।तिवारी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 15 साल के शासनकाल का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब आधा सदन उनका हुआ करता था तब ऐसे सुधार क्यों नहीं किए गए।

“जब जनता ने सूपड़ा साफ कर दिया, तब आरक्षण और अधिकारों की याद आ रही है,” उन्होंने कहा।बीजेपी ने यह भी कहा कि मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और सदन में इस पर बयान देना न्यायालय की अवमानना के समान है। इस बयानबाजी ने बिहार की सियासत को नई बहस में झोंक दिया है।

More From Author

मुक्तापुर मोइन बनेगा टूरिज्म हब, डीएम का सख्त एक्शन, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भी तेज़ी के आदेश

NEET छात्रा रेप-मौत केस की फाइल चारा से शारदा तक बड़े घोटाले सुलझाने वाले IG राजीव रंजन के हाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:52 pm, Sep 21, 2026
temperature icon 29°C
Patchy rain nearby
Humidity: 60 %
Pressure: 1007 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:47 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
26°/28°°C 1.53 mm 64% 4 mph 80% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
26°/26°°C 0.4 mm 34% 1 mph 83% 1006 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 9% 2 mph 69% 1008 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 14% 2 mph 59% 1008 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 8% 2 mph 59% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 3 mph 60% 1003 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 5% 1 mph 67% 1005 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 16% 3 mph 68% 1006 mb 0 cm