मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयार हुआ ट्रैफिक प्लान…असुविधा के लिए हमें खेद है..जिला प्रशासन

पूर्णिया:-11 मार्च(राजेश कुमार झा)उक्त अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा पूर्णिया जिला में रु०-321 करोड की लागत से आठ योजनाओं का शिलान्यास और रु०-164 करोड़ की लागत से 84 योजनाओं का उद्घाटन तथा जिला अंतर्गत क्रियान्वित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कार्यक्रम निर्धारित।इसी क्रम में समृद्धि यात्रा के अवसर पर विधि व्यवस्था एवं यातायात के दृष्टिगत बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से० की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनियुक्ति दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी तथा वरीय अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक का आयोजन महानंदा सभागार में आयोजित की गई।

जिला स्तरीय पदाधिकारी महानंदा सभागार में मौजूद थे और प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।समीक्षा के दौरान समृद्धि यात्रा के अवसर पर अद्यतन तैयारियों एवं विधि व्यवस्था तथा यातायात को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के समृद्धि यात्रा के दृष्टिगत किए जाने वाले विभिन्न अद्यतन कार्य प्रगति एवं तैयारियों तथा विधि व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने निर्धारित स्थल पर ससमय उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन सक्रिय होकर सेवा भाव से करना सुनिश्चित करेंगे।माननीय मुख्यमंत्री जी के समृद्धि यात्रा के अवसर पर विधि व्यवस्था,यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई,सड़क मार्ग में अवैध अतिक्रमण, मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग स्थल, चिन्हित जगहों पर ड्रॉप गेट, हेलीपैड तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल पर किए जा रहे हैं अद्मतन कार्यों का विभागवार गहन समीक्षा किया गया।

समीक्षा के दौरान डीएसपी यातायात द्वारा बताया गया कि दिनांक 12.03.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के क्रम में पूर्णिया शहर में विशेष यातायात व्यवस्था के संबंध में बताया गया कि —-सामान्य जनता एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 12 मार्च 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार का “समृद्धि यात्रा” कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्णिया आगमन प्रस्तावित है।माननीय मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षित एवं निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 12.03.2026 को प्रातः 05:00 बजे से संध्या 04:00 तक निम्नलिखित यातायात व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

यातायात प्रतिबंध (Traffic Restrictions):-यह प्रतिबंध 12 मार्च 2026 को प्रातः 05:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

1. कसबा से पंचमुखी मंदिर भाया रामबाग एवं भूतनाथ मंदिर जाने वाली स्टेट हाइवे पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

2. होप हॉस्पिटल से रामबाग मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

3. बिहार टॉकीज मोड़ से रामबाग की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।4. जनता चौक से पासवान चौक होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

5. कप्तान पुल से फातिमा हॉस्पिटल होते हुए रामबाग जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

6. पंचमुखी मंदिर से फोर्ड कंपनी चौक होते हुए थाना चौक की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।

7. थाना चौक से गिरजा चौक की ओर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

8. लाइन बाजार से आर.एन. साह चौक मार्ग पर सामान्य वाहनों का आवागमन अस्थायी रूप से प्रतिबंधित रहेगा।II.

वैकल्पिक मार्ग (Alternate Routes) :-1. थाना चौक से भट्ठा बाजार, लाइन बाजार एवं आर. एन. साह चौक जाने वाले वाहन कला भवन रोड के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।

2. जनता चौक से आने वाले वाहन जनता चौक कोर्ट स्टेशन रोड पूर्णिया कॉलेज चौक कोर्ट स्टेशन रोड मधुबनी बाजार मार्ग से शहर के विभिन्न हिस्सों में प्रवेश कर सकेंगे।

3. आर.एन. साह चौक एवं थाना चौक से आने वाले वाहन पॉलीटेक्निक चौक रजनी चौक लाइन बाजार मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।

4. लाइन बाजार से आर. एन. साह चौक की ओर आने-जाने वाले वाहन लाइन बाजार झंडा चौक रजनी चौक, पॉलीटेक्निक चौक मार्ग का उपयोग करते हुए आर.एन. साह चौक एवं मधुबनी की दिशा में आवागमन करेंगे।III.

बस एवं भारी वाहनों का संचालन (Bus & Heavy Vehicle Movement):-1. अररिया / कसबा की ओर से आने वाली बसें जीरो माइल बेलौरी मरंगा मार्ग से होकर बस स्टैंड पहुंचेंगी।

2. धमदाहा / बनमनखी की ओर से आने वाली बसें नवनिर्मित बाईपास (कोसी नर्सरी मार्ग) का उपयोग करेंगी तथा वापसी में भी यही मार्ग अपनाया जाएगा।

3. कटिहार मोड़ से लाइन बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

4. बस स्टैंड पूर्णिया से आर.एन. साह चौक की ओर जाने वाली सड़क पर भी सभी प्रकार के भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

5. अन्य मार्गों से आने वाले बसों का परिचालन बाइपास के रास्ते से यथावत बना रहेगा।IV. पार्किंग व्यवस्था (Parking Arrangement) माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु निम्न स्थान निर्धारित किए गए हैं -कला भवन परिसर – धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।बीएसआरटीसी बस स्टैंड परिसर धमदाहा, बनमनखी एवं मरंगा की दिशा से आने वाले अतिरिक्त / बड़े वाहनों (बस आदि) की पार्किंग हेतु।रंगभूमि मैदान के समीप स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर – मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।

जल संसाधन विभाग परिसर (जनता चौक के समीप) जनता चौक एवं मधुबनी बाजार क्षेत्र की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप निर्धारित परिसर अति विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग हेतु।मानस भारती स्कूल का प्रांगण (गिरजा चौक के समीप) विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग हेतु।रंगभूमि मैदान के समीप स्थित जय प्रकाश सेवा संस्थान का परिसर– मधुबनी की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।जल संसाधन विभाग परिसर (जनता चौक के समीप) – जनता चौक एवं मधुबनी बाजार क्षेत्र की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।इंदिरा गांधी स्टेडियम के समीप निर्धारित परिसर – अति विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग हेतु।मानस भारती स्कूल का प्रांगण (गिरजा चौक के समीप) – विशिष्ट अतिथियों के वाहनों की पार्किंग हेतु।जिला स्कूल का प्रांगण – नेवालाल चौक, रजनी चौक एवं भट्ठा बाजार की दिशा से आने वाले नागरिकों के वाहनों की पार्किंग हेतु।V.

विशेष निर्देश:-1. एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं को यातायात प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा।

2. निर्धारित मार्गों पर नो-पार्किंग लागू रहेगा।

3. आवश्यकता पड़ने पर यातायात पुलिस द्वारा अतिरिक्त डायवर्जन / प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं।

4. आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे विशिष्ट अतिथियों के आवागमन हेतु निर्धारित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें।VI.

आम जनता से अपील:-सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को निर्धारित यातायात मार्गों एवं पुलिस द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें तथा सहयोग प्रदान करें, ताकि माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित की जा सके।

More From Author

होली पर समस्तीपुर रेलवे में यात्रियों की बाढ़, आय में पिछले साल से 39% ज्यादा का उछाल

होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जानें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
1:15 am, Mar 12, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 89 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 25%
Visibility: 1.8 km
Sunrise: 6:02 am
Sunset: 5:57 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
1:00 am
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 64% 1008 mb 0 cm
4:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 5 mph 52% 1007 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
27°/32°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1010 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 4 mph 17% 1008 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
39°/39°°C 0 mm 0% 6 mph 9% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
31°/38°°C 0 mm 0% 6 mph 11% 1004 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 15% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1005 mb 0 cm