मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एनडीए कार्यकर्ताओं से सीधे जनसंवाद के दौरान बोले पिछला समय याद रखिएगा

बेतिया, 23 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) शहर रमना मैदान के गांधी सभागार में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीधे संवाद किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से साथ लड़ना है। हमलोगों ने काम किया है तो फिर एनडीए दो तिहाई बहुमत से जीतेंगी। उन्होंने सरकार द्वारा इन दो दशक में कराएं गए विकास कार्यों को गिनाया। वहीं राजद के कार्यकाल को लोगों को याद दिलाया।

श्री कुमार ने कहा कि हमने अल्पसंख्यकों के लिए कब्रिस्तान की घेराबंदी कराया। पहले खूब हिन्दू-मुस्लिम के झगड़े कराये जाते थे। अब कोई हिन्दू-मुस्लिम झगड़े नहीं होते हैं। हमने मंदिरों के लिए भी काम किया। पहले वहां चोरी हो जाती थी। साठ साल से पुराने मंदिरों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री सहित कई काम किए गए। अगड़े,पिछड़े दलित महादलित सभी वर्गों के लिए हमने काम किया है। महिलाओं के लिए पंचायती राज में आरक्षण से लेकर बिहार सरकार की नौकरियों में पैंतीस प्रतिशत आरक्षण दिया है। लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि 2005 से पहले वाले बिहार को अपलोग याद कर लीजिए।

यहां क्या होता था। अपहरण उद्योग चलता था अपराध होता था। उन्होंने लोगों से अपील किया कि आपलोग उस दौर को मत भूलिएगा। हमने महिलाओं के लिए भी काम किया वो लोग महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। अपने बाद अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी “एनडीए के विशाल कार्यकर्ता संवाद” को संबोधित किया। वही केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे मंत्री विजय चौधरी,श्रीमती रेणु देवी, राज्यसभा सासंद संजय झा,डा. संजय जायसवाल विधायक व विधान पार्षद सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More From Author

डीयू के बाद एचसीयू में भी एबीवीपी का परचम, सभी पदों पर जीत दर्ज कर रचा इतिहास

H-1B वीजा शुल्क में ट्रंप का बड़ा फैसला, डॉक्टरों को मिल सकती है राहत, भारत को मिल सकती है राहत की सांस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:32 pm, Feb 4, 2026
temperature icon 20°C
Mist
Humidity: 73 %
Pressure: 1018 mb
Wind: 8 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 0%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 6:31 am
Sunset: 5:36 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 pm
temperature icon
14°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 60% 1018 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
13°/14°°C 0 mm 0% 8 mph 64% 1017 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
11°/12°°C 0 mm 0% 7 mph 66% 1017 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
11°/16°°C 0 mm 0% 8 mph 59% 1019 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
19°/24°°C 0 mm 0% 10 mph 36% 1020 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
25°/26°°C 0 mm 0% 13 mph 23% 1016 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
20°/26°°C 0 mm 0% 11 mph 30% 1015 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
16°/18°°C 0 mm 0% 8 mph 45% 1017 mb 0 cm