बजट से पहले कांग्रेस में घमासान, विधायक दल का नेता अब भी अधर में, सदन में आरजेडी संग, बाहर ‘एकला चलो’ की राह

पटना, 03 फरवरी (अविनाश कुमार) बिहार विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो चुका है और आज 03 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाना है। लेकिन बजट से पहले ही कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति सुर्खियों में आ गई है। सोमवार शाम को कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में भी विधायक दल के नेता के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। इसे लेकर पार्टी में असमंजस की स्थिति साफ नजर आई।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने इस मुद्दे पर पत्रिका से बातचीत में कहा कि विधायक दल के नेता पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान को लेना है।

अभी तक इस संबंध में कोई दिशा-निर्देश नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल कोई घोषणा संभव नहीं हो पाई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसमें अभी समय लगेगा और तब तक मौजूदा व्यवस्था के तहत ही काम चलता रहेगा।राजेश राम ने सदन के अंदर कांग्रेस-आरजेडी के तालमेल को लेकर कहा कि विधानसभा के भीतर कांग्रेस, आरजेडी के साथ मिलकर सरकार को घेरेगी। हालांकि, सदन के बाहर कांग्रेस अपनी राजनीतिक लड़ाई अलग तरीके से लड़ेगी। उन्होंने इसे ‘एकला चलो’ की रणनीति बताया।इस बीच कांग्रेस के सीनियर नेता शकील अहमद खान के प्रशांत किशोर से संभावित गठबंधन वाले बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी। शकील अहमद खान ने कहा था कि अगर विचार मिलते हैं तो राजनीति में संभावनाएं बन सकती हैं।

वहीं, जन सुराज पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने इस पर टिप्पणी से इंकार करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि 08 फरवरी से जिलों में संगठनात्मक बैठकों की शुरुआत होगी।गौरतलब है कि बिहार विधानसभा में कांग्रेस के छह विधायक हैं। पिछले विधानसभा में शकील अहमद खान विधायक दल के नेता थे, लेकिन 2025 के चुनाव में हार के बाद यह पद खाली है। दिल्ली में हुई पार्टी की हालिया बैठक में भी इस पर कोई फैसला नहीं हो सका।

More From Author

वरिष्ठ शिक्षाविद् व प्रख्यात गणित शिक्षक डॉ. ब्रज किशोर सिंह का निधन मूल्य-आधारित शिक्षा के मजबूत स्तंभ का अवसान

संविधान नहीं मानते तो भारत छोड़ें— व्हाट्सएप की प्राइवेसी पॉलिसी पर सुप्रीम कोर्ट का मेटा को अल्टीमेटम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:56 pm, Nov 4, 2026
temperature icon 23°C
Smoky haze
Humidity: 66 %
Pressure: 1016 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 90%
Visibility: 7.7 km
Sunrise: 5:59 am
Sunset: 5:06 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 7% 5 mph 71% 1014 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
19°/21°°C 0 mm 7% 5 mph 72% 1014 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
20°/24°°C 0 mm 5% 4 mph 68% 1017 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 3% 5 mph 51% 1017 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 1% 6 mph 41% 1014 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
24°/29°°C 0 mm 2% 6 mph 50% 1013 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 3% 6 mph 59% 1015 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 4% 5 mph 63% 1015 mb 0 cm