मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी पेंशन योजना के लाभुकों को नई दर से माह अगस्त की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण

समस्तीपुर, 10 सितम्बर (राजेश झा) बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत् सभी 06 पेंशन योजना के लाभुकों को नई दर 400 से बढ़ाकर 1100 की दर से माह अगस्त की राशि भुगतान हेतु डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण एवं उनके संदेश का लाइव प्रसारण जिला स्तर पर समाहरणालय सभा कक्ष में 267 पेंशनधारियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी पेंशनधारियों/लाभुकों को पेंशन की वर्द्धित दर की स्वीकृति हेतु बधाई दी गई।


पेंशनधारियों को सभी 6 पेंशन योजना के लाभुकों को समस्तीपुर जिला अंतर्गत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में 1,23,816, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना में 2,05,010, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना में 31,039, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 42,288, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना में 4,036, बिहार निःशक्त पेंशन योजना में-74,380, कुल-4,80,569 पेंशनधारियों को कुल-53,33,48,900 की राशि DBT के माध्यम से मुख्यमंत्री के करकमलों से राशि का अंतरण किया गया जिलाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा बधाई दी गई एवं मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जारी संदेश पत्र को पढ़ कर योजनाओं का अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया।

उपस्थित पेंशनधारियों / लाभुकों को मुख्यमंत्री द्वारा जारी संदेश पत्र में उल्लेखित सूचनाओं से अवगत कराया गया। सभी उपस्थित पेंशनधारियों में काफी उत्साह एवं सरकार द्वारा की गई पेंशनवृद्धि पर काफी हर्ष व्यक्त किया गया।

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर द्वारा किया गया। मौके पर उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर, अपर समाहर्ता, समस्तीपुर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई०सी०डी०एस०, समस्तीपुर, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, समस्तीपुर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, समस्तीपुर एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित हुए।

More From Author

पीरामल फाउंडेशन गांधी मेडिकल फेलो टीम द्वारा खानपुर में आंगनबाड़ी केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भ्रमण

देश की आर्थिक शक्ति के रूप में उठ बिहार उठ रहा है,अभी इसे और संवारना है भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व युवा सांसद ने विपक्ष पर साधा निशाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:04 am, May 17, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:03 am
Sunset: 6:29 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 am
temperature icon
37°/41°°C 0 mm 0% 5 mph 22% 1002 mb 0 cm
11:00 am
temperature icon
43°/45°°C 0 mm 0% 12 mph 11% 1000 mb 0 cm
2:00 pm
temperature icon
44°/45°°C 0 mm 0% 15 mph 9% 997 mb 0 cm
5:00 pm
temperature icon
39°/44°°C 0 mm 0% 9 mph 11% 996 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
34°/38°°C 0 mm 0% 12 mph 24% 998 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 0% 14 mph 56% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/31°°C 0 mm 0% 10 mph 64% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 0% 12 mph 56% 1000 mb 0 cm