‘मेरी कोर्ट में बदतमीजी नहीं चलेगी’—सीजेआई सूर्यकांत ने वकील को सख्त चेतावनी दी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (अशोक “अश्क”) सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई के दौरान उस वक्त माहौल गरमा गया जब देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने वरिष्ठ वकील मैथ्यूज नेदुम्पारा को कड़ी फटकार लगा दी। अदालत कक्ष में तीखी टिप्पणी के बाद सीजेआई ने साफ शब्दों में चेताया—“मेरी कोर्ट में इस तरह की बदतमीजी नहीं चलेगी।”दरअसल, नेदुम्पारा ने न्यायपालिका के कॉलेजियम सिस्टम को चुनौती देने वाली याचिका का जिक्र करते हुए जजों की नियुक्ति के लिए नेशनल ज्यूडिशियल अपॉइंटमेंट कमीशन लागू करने की मांग उठाई। इस पर सीजेआई ने कहा कि ऐसी कोई याचिका रजिस्टर ही नहीं है।

यहीं से विवाद बढ़ गया। वकील ने टिप्पणी की कि “अदाणी और अंबानी के लिए संवैधानिक पीठ गठित होती है, लेकिन आम लोगों के मुद्दों पर सुनवाई नहीं।” इस बयान से नाराज मुख्य न्यायाधीश ने कड़े लहजे में कहा, “मिस्टर नेदुम्पारा, सोच-समझकर बोलिए। आपने चंडीगढ़ में भी मुझे देखा है, दिल्ली में भी… यह मत समझिए कि यहां भी वैसा ही व्यवहार करेंगे।”गौरतलब है कि 2024 में सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने इसी मुद्दे पर उनकी याचिका दर्ज करने से इनकार कर दिया था, यह कहते हुए कि इस विषय पर पहले ही फैसला हो चुका है।

इससे पहले भी तत्कालीन सीजेआई संजీవ खन्ना ने नेदुम्पारा को फटकार लगाते हुए कहा था, “कोर्ट में राजनीतिक भाषण मत दीजिए।”

More From Author

पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम: ओवैसी की एंट्री से बढ़ी हलचल, कुशवाहा ने ठोका दावा

रिसेप्शन में ‘नशे’ का नाच: मंच पर थिरके जनप्रतिनिधि, वायरल वीडियो से मचा बवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:02 am, Feb 24, 2026
temperature icon 17°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 3 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 6:17 am
Sunset: 5:49 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 2 mph 44% 1011 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
19°/26°°C 0 mm 0% 2 mph 32% 1013 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 20% 1012 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 0% 7 mph 17% 1009 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
23°/30°°C 0 mm 0% 9 mph 23% 1008 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
20°/22°°C 0 mm 0% 8 mph 30% 1011 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
17°/18°°C 0 mm 0% 2 mph 36% 1011 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
15°/16°°C 0 mm 0% 3 mph 40% 1011 mb 0 cm