मोतिहारी पुलिस से अनोखी फरियाद, थाने पहुंचा शख्स बोला—मेरी बिल्ली ढूंढ दीजिए

पटना, 30 दिसम्बर (पटना डेस्क) मोतिहारी में पुलिस को एक ऐसी शिकायत मिली, जिसने सभी को हैरान कर दिया। नगर थाना में न चोरी की रिपोर्ट थी, न मारपीट की, बल्कि एक व्यक्ति अपनी पालतू बिल्ली के लापता होने की शिकायत लेकर पहुंच गया। यह मामला नगर थाना क्षेत्र के मिसकॉट मोहल्ले का है, जहां रहने वाले राजेश कुमार ने अपनी बिल्ली की गुमशुदगी दर्ज कराई है।राजेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बिल्ली सिर्फ एक पालतू जानवर नहीं, बल्कि परिवार का अहम सदस्य थी।

24 दिसंबर को वह अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद से पूरा परिवार सदमे में है। बिल्ली के लापता होने से घर का माहौल उदास हो गया है और सभी उसे ढूंढने की कोशिश में लगे हैं।जब राजेश आवेदन लेकर नगर थाने पहुंचे, तो उसे पढ़कर थानेदार भी कुछ पल के लिए चौंक गए। हालांकि नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने मामले को हल्के में नहीं लिया। उन्होंने गश्ती दलों को बिल्ली की तस्वीर उपलब्ध कराई और इलाके में नजर रखने का निर्देश दिया।थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराध रोकना ही नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करना भी है।

मोतिहारी पुलिस द्वारा बिल्ली की तलाश की खबर शहरभर में चर्चा का विषय बन गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पुलिस उस बिल्ली को ढूंढ पाएगी या नहीं।

More From Author

बिहार पुलिस ड्राइवर-सिपाही रिजल्ट जारी, 15,516 सफल, अब PET की तैयारी तेज

कुशवाहा परिवार पर फिर उठे सवाल, पार्टी में फूट के आहट की अफवाह पर X से भड़के उपेंद्र कुशवाहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:53 am, May 9, 2026
temperature icon 27°C
Sunny
Humidity: 52 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 9 mph
Wind Gust: 12 mph
Clouds: 4%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:08 am
Sunset: 6:24 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
29°/33°°C 0 mm 0% 11 mph 45% 1009 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 8 mph 28% 1007 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 0% 8 mph 21% 1004 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 0% 11 mph 24% 1003 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
30°/32°°C 0.13 mm 33% 9 mph 39% 1006 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0.09 mm 33% 5 mph 44% 1006 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.08 mm 67% 8 mph 48% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0.01 mm 29% 16 mph 47% 1009 mb 0 cm