युवा दिवस पर रोजगार का महाकुंभ, आईटीआई परिसर में अप्रेंटिसशिप मेले से जगी उम्मीद

बक्सर, 12 जनवरी (विक्रांत) स्थानीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सोमवार को युवा दिवस के अवसर पर बेरोजगार युवक-युवतियों के भविष्य को संवारने के उद्देश्य से भव्य अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया।

मेले का उद्घाटन प्राचार्य मो. मसूद रशीद, जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक मृणाल सिंह, उप-प्राचार्या सचिला कुमारी, स्टेट समन्वयक भावेश कुमार एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने से स्वामी विवेकानंद की उक्ति “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” को जीवन में अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ मेले में शामिल युवक-युवतियां निश्चित रूप से प्रशंसा के पात्र हैं। जिला उद्योग विभाग के प्रबंधक मृणाल सिंह ने कहा कि सरकार स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उद्योग विभाग के माध्यम से सस्ती दरों पर ऋण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण युवकों को 25 प्रतिशत, शहरी युवकों को 15 प्रतिशत, ग्रामीण युवतियों को 35 प्रतिशत और शहरी युवतियों को 25 प्रतिशत तक ऋण पर सब्सिडी का प्रावधान है।

मेले में एसएलएम (कोका कोला) कंपनी, नावानगर के प्रतिनिधि के रूप में एचआर गौरव कुमार शामिल हुए। कोका कोला में अप्रेंटिसशिप पाने के लिए जिले भर से आए आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। लगभग 100 युवक-युवतियों ने आवेदन किया। गौरव कुमार ने युवाओं को सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी नियुक्ति सूचनाओं से सावधान रहने की अपील की।वहीं टाटा मोटर्स के जमशेदपुर, पंतनगर और गुजरात प्लांट का कोई प्रतिनिधि मेले में उपस्थित नहीं हो सका, लेकिन कंपनी की ओर से योग्य अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से भर्चुअल संपर्क करने की सुविधा दी गई। प्राचार्य ने बताया कि मेले में कुल 181 योग्य अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया, जिनमें से 102 युवकों का विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक पूजा कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य अनुदेशक रणजीत कुमार ने दिया।

More From Author

किसानों का आक्रोश सड़कों पर, समाहरणालय घेर कर सरकार के खिलाफ गरजे किसान

स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजा ज्ञान गंगा परिसर, युवा दिवस पर जोश और संकल्प का संगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:59 pm, Aug 11, 2026
temperature icon 30°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 1002 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 75%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 4% 6 mph 59% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 5% 5 mph 64% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 4% 6 mph 55% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 39% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
38°/39°°C 0 mm 2% 7 mph 35% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
38°/38°°C 0 mm 1% 6 mph 37% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 2% 6 mph 43% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0 mm 4% 6 mph 48% 1001 mb 0 cm