
पूर्णिया:-19 अगस्त (राजेश कुमार झा)बीते दिनों पूर्णिया जीएमसीएच में हुए हंगामे को लेकर जीएमसीएच के सभी डाक्टर आज काला बिल्ला लगाकर सोशल मीडिया यूट्यूबर का जबरदस्त विरोध जताया.डाक्टरों ने खा की तथ्यहीन एवं भ्रामक खबर चलाकर जनता को गुमराह कर एवं डाक्टरी पेशा को बदनाम किया है.इससे जीएमसीएच पूर्णिया की छवि धूमिल हुई है. डाक्टरों ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पूर्णिया के राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ना सभी छात्रों का एक सपना है.सभी अभिभावक चाहते है कि मेरा बच्चों का एडमिशन किसी भी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय में हो.ताकि कम पैसे में डाक्टर की डिग्री लेकर हमलोग देश की सेवा करें. हमलोगों को बहुत कठिन कंपीटिशन देने के बाद,ऐसे कॉलेज में एडमिशन मिलता है. और हमलोगों को ये पता नहीं है कि कौन मरीज जिंदा है और कौन मरा हुआ.कम से कम एक बार हमलोगों से पूछ तो लेते.इस तरह की झूठी,भ्रामक एवं तथ्यहीन खबर चलाकर अफवाह फैलना अच्छी बात नहीं है.इस मामले में जब तक जिलापदाधिकारी संज्ञान नहीं लेते हमलोग काला बिल्ला लगाकर अपना काम करेंगे. आगे बताते हुए डाक्टरों ने कहा कि ये यूट्यूबर सस्ती लोकप्रियता के लिए किन्ही की भी बलि चढ़ा सकते है.ऐसे यूट्यूबरों पर तो हर हाल में कारवाई होनी ही चाहिए.

