राघोपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में प्रशांत किशोर, तेजस्वी यादव के गढ़ में नई सियासी हलचल

पटना, 7 सितम्बर (अशोक “अश्क”) बिहार की राजनीति में रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बड़ा सियासी संकेत देते हुए कहा है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में राघोपुर या करगहर से चुनाव लड़ सकते हैं। खास बात यह है कि राघोपुर वही सीट है, जहां से राजद नेता तेजस्वी यादव दो बार विधायक रह चुके हैं। ऐसे में पीके का यह दांव तेजस्वी यादव के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।


राघोपुर, वैशाली जिले में स्थित है और लंबे समय से लालू परिवार का गढ़ माना जाता रहा है। तेजस्वी के पहले यहां से लालू यादव और राबड़ी देवी भी चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वर्ष 2010 में जेडीयू के सतीश कुमार ने राबड़ी देवी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
जातिगत समीकरण की बात करें तो राघोपुर में यादव और मुस्लिम वोटर करीब 40% हैं, जो राजद का कोर वोट बैंक हैं। लेकिन यहां 15-20% राजपूत और 25% ईबीसी वोटर भी निर्णायक भूमिका में हैं। प्रशांत किशोर ब्राह्मण समुदाय से आते हैं और गैर-यादव वोटों को साधकर मजबूत चुनौती पेश कर सकते हैं।
प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बिहार में तीसरे विकल्प के रूप में उभरने की कोशिश कर रही है। उनका विकासवादी एजेंडा और युवा फोकस उन्हें पारंपरिक राजनीति से अलग बनाता है।
राजनीति के जानकार मानते हैं कि अगर पीके राघोपुर से चुनाव लड़ते हैं, तो यह मुकाबला जातिगत नहीं, विकास बनाम वंशवाद की लड़ाई बन सकता है, जिससे बिहार की राजनीति में नई बहस और समीकरण सामने आएंगे।

More From Author

महागठबंधन में सीटों पर सहमति: 15 सितंबर तक हो सकती है औपचारिक घोषणा, तेजस्वी के आवास पर हुई बैठक में सीट बंटवारे और नए दलों को लेकर बनी रणनीति

कैटेगरी-4 के खतरनाक स्तर पर पहुंचा तूफान ‘किको’, हवाई और मेक्सिको में हाई अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:19 am, Jun 22, 2026
temperature icon 28°C
Mist
Humidity: 84 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 75%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 4% 5 mph 58% 1002 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
36°/38°°C 0 mm 2% 2 mph 41% 1002 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
40°/42°°C 0.27 mm 20% 4 mph 28% 999 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
39°/40°°C 0.01 mm 5% 5 mph 30% 996 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.1 mm 12% 9 mph 35% 997 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 7% 13 mph 48% 999 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 8 mph 54% 998 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 4% 9 mph 60% 998 mb 0 cm