समस्तीपुर, 09 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) विश्व उर्दू दिवस के अवसर पर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, दौलतपुर उर्दू वारिसनगर में प्रधानाध्यापक संजीत भारती की अध्यक्षता में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरीय शिक्षिका सुरैया परवीन ने किया। इस अवसर पर महान शायर अल्लामा इक़बाल की जयंती पर उनके चित्र पर गुलपोशी की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने “हड़प सजाओ” और “उर्दू शब्द पहचानो” जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा सुंदर सुलेख लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।

प्रधानाध्यापक संजीत भारती ने कहा कि उर्दू एक प्यारी और मीठी ज़बान है, जिसमें मोहब्बत, अदब और एकता की खुशबू बसती है। वरिष्ठ शिक्षक मोहम्मद एजाज़ अख्तर ने बच्चों को अल्लामा इक़बाल के बताए रास्ते पर चलने और उर्दू भाषा से प्रेम करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता विद्यार्थियों—मोहम्मद आकिब राजा, आयत परवीन, मुस्कान परवीन, रॉक्सिंदा जवी, मोहम्मद दानिश और रश्मि कुमारी—को डिक्शनरी, मेडल और औजार बॉक्स देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

