समस्तीपुर, 29 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) सुरौल निवासी व राजद नेता मो. शाहजहां अख्तर को राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी द्वारा किया गया। उनके इस मनोनयन पर समस्तीपुर सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

समस्तीपुर विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, जिलाध्यक्ष रोमा भारती, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला महासचिव विपीन सहनी, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष मो. इसहाख, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शत्रुध्न यादव, वरीय नेता प्रो. लक्ष्मी यादव, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष महेश राय, युवा राजद नेता मो. नूरूजोहा कमाल आफो, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मो. फैयाज, छात्र राजद उपाध्यक्ष मुकेश यादव सहित कई नेताओं व समाजसेवियों ने मो. शाहजहां अख्तर को बधाई दी।
सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे राजद संगठन को सशक्त करने वाला कदम बताया है।

