राहुल गांधी का विदेश में फिर विवादित बयान, बोले- भारत में लोकतंत्र पर हो रहा है व्यापक हमला, बीजेपी ने कहा ‘दुष्प्रचार के नेता’

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर ,(अशोक “अश्क”) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती पर अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में इंजीनियरिंग छात्रों को संबोधित करते हुए भारत में लोकतंत्र पर कथित “हमले” की बात कही है। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के सामने सबसे बड़ा खतरा “लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला” है।


राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बहुधार्मिक, बहुभाषी और विविध सांस्कृतिक देश है, और ऐसे देश को चलाने के लिए एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था जरूरी है। लेकिन मौजूदा समय में उस व्यवस्था पर हर तरफ से हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा, “भारत में संवाद की आवश्यकता है। विभिन्न धर्मों, भाषाओं और परंपराओं को जगह देने के लिए लोकतंत्र सबसे बेहतर तरीका है। लेकिन वर्तमान में उस पर व्यापक हमला हो रहा है।”
भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को “दुष्प्रचार का नेता” बताया और विदेशी मंचों पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ताओं का कहना है कि राहुल गांधी का बार-बार भारत को बदनाम करना उनके गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है।
राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में चीन और अमेरिका का भी उल्लेख किया। उन्होंने चीन को अमेरिका का “घनिष्ठ साझेदार” बताया और कहा कि भारत बिल्कुल उस जगह खड़ा है, जहां वैश्विक ताकतें टकरा रही हैं। उन्होंने चीन की आर्थिक प्रगति को “गैर-लोकतांत्रिक माहौल” में हुआ उत्पादन बताया और कहा कि भारत को एक लोकतांत्रिक ढांचे में चीन से मुकाबला करने वाला मॉडल बनाना होगा।
रोजगार और अर्थव्यवस्था पर बोलते हुए राहुल ने कहा कि भारत में आर्थिक विकास तो हो रहा है, लेकिन पर्याप्त रोजगार नहीं मिल पा रहे। उन्होंने अमेरिका में ट्रंप की राजनीति की तुलना भारत की बेरोजगारी से करते हुए कहा कि ध्रुवीकरण बेरोजगारों के बीच अधिक प्रभावी होता है।
राहुल गांधी ने माना कि भारत की संरचना चीन से बहुत जटिल है भारत विकेंद्रीकृत है और इसमें 16-17 भाषाएं, अनेक धर्म और परंपराएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत को इन विविधताओं को अपनाना होगा, न कि उन्हें दबाना।
राहुल ने अंत में कहा, “मुझे भारत की क्षमता पर पूरा भरोसा है, लेकिन अगर लोकतंत्र पर हमला होता रहा, तो यह क्षमता पूरी तरह सामने नहीं आ पाएगी।”

More From Author

एलन मस्क ने रचा इतिहास, बने 500 अरब डॉलर की संपत्ति वाले पहले व्यक्ति

मोहनपुर रोड चोरी मामले में अब तक गिरफ्तारी नहीं, विधायक शाहीन ने जताई नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
6:21 am, Mar 23, 2026
temperature icon 20°C
Sunny
Humidity: 58 %
Pressure: 1012 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 5%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 am
temperature icon
22°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 43% 1013 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 0% 4 mph 26% 1012 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 19% 1008 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
28°/33°°C 0 mm 0% 4 mph 21% 1008 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
25°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 28% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.02 mm 33% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
24°/28°°C 0 mm 0% 3 mph 32% 1010 mb 0 cm