रेलवे स्टेशनों पर गूंजे छठ के गीत, यात्रियों को मिली बिहार की सोंधी संस्कृति की सौगात

समस्तीपुर, 23 अक्टूबर (समस्तीपुर डेस्क) लोक आस्था के पर्व छठ को लेकर भारतीय रेल ने इस वर्ष एक अनोखी पहल की है। देशभर के 30 से अधिक प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली से छठ पूजा के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं। ये गीत यात्रियों के मन को छू रहे हैं और उन्हें बिहार की सोंधी संस्कृति से जोड़ रहे हैं।


भारतीय रेल ने पहली बार इस तरह का सांस्कृतिक प्रयोग किया है। कोलकाता, नई दिल्ली, आनंद विहार, पटना, दानापुर, हाजीपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, सहरसा, आरा, बक्सर, जमालपुर और कटिहार सहित 30 से अधिक स्टेशनों पर छठ गीत बजाए जा रहे हैं। इन गीतों की मधुर ध्वनि से स्टेशन का माहौल भक्तिमय बन गया है।
महिला यात्रियों को इन गीतों को गुनगुनाते हुए देखा जा रहा है, जिससे छठ का उत्सव और भी जीवंत हो उठा है। रेलवे ने बताया कि इस वर्ष 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनों और हजारों नियमित ट्रेनों के माध्यम से लाखों यात्रियों को सुरक्षित घर पहुंचाया जा रहा है।
छठ गीतों से सजे स्टेशन यात्रियों को अपनापन का एहसास करा रहे हैं। यह पहल यात्रियों को न केवल सांस्कृतिक रूप से जोड़ रही है, बल्कि लोक आस्था के इस महापर्व को और भी भावनात्मक बना रही है।

More From Author

छठ पर्व पर समस्तीपुर मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की अस्थायी रोक

बिहारशरीफ में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, नालंदा पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:27 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 36 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
32°/34°°C 0 mm 0% 6 mph 20% 1006 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/30°°C 0 mm 0% 1 mph 26% 1008 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm