समस्तीपुर , 3 सितम्बर (राजेश झा) बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ के आह्वान पर बुधवार को रोसड़ा प्रखंड कार्यालय में सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों ने अपनी मूलभूत मांगों की पूर्ति को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
संगठन के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्र में कार्यरत सभी कार्यपालक सहायकों ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया और सरकार का ध्यान आकर्षित कराया। इस दौरान उपस्थित कार्यपालक सहायकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन चरण वध जारी रहेगा।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में आईटी सहायक अनुज कुमार, जयप्रकाश, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, राम पुकार सहनी, गुड़िया कुमारी, संजू कुमारी, सुबोध कुमार, रंजीत कुमार समेत अन्य कार्यपालक सहायक शामिल रहे।
कार्यपालक सहायकों ने बताया कि लंबे समय से वे सेवा शर्तों के निर्धारण, स्थायीकरण और वेतनमान में सुधार जैसी बुनियादी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संघ के नेताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र नहीं माना गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

