
समस्तीपुर, 06 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुल 413 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया संपन्न हुई। महिलाओं और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई बूथों पर महिलाओं की कतार पुरुषों से लंबी रही।

एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी संजय कुमार सिन्हा और उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। मतदान के दौरान दो-तीन बूथों पर तकनीकी समस्याएं आईं, जिन्हें निर्वाचन कर्मियों ने तुरंत ठीक किया।

दोपहर में तापमान बढ़ने के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचे। शाम 5 बजे तक 64.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

