रोसड़ा विधानसभा में पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

समस्तीपुर, 06 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में आज पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुल 413 मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया संपन्न हुई। महिलाओं और पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई बूथों पर महिलाओं की कतार पुरुषों से लंबी रही।


एसडीओ संदीप कुमार, डीएसपी संजय कुमार सिन्हा और उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण करते रहे। मतदान के दौरान दो-तीन बूथों पर तकनीकी समस्याएं आईं, जिन्हें निर्वाचन कर्मियों ने तुरंत ठीक किया।


दोपहर में तापमान बढ़ने के बावजूद मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित मतदान केंद्र पहुंचे। शाम 5 बजे तक 64.22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रशासन और पुलिस की सतर्कता से मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।

More From Author

समस्तीपुर में 84 वर्षीय महिला ने पारलाइसिस के बावजूद किया मतदान

रोसड़ा विधानसभा में मतदान के दौरान सुरक्षा कर्मी की लापरवाही, मतदाताओं में असंतोष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:55 am, Jun 23, 2026
temperature icon 29°C
Mist
Humidity: 79 %
Pressure: 999 mb
Wind: 6 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 3.5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 3% 4 mph 54% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
33°/37°°C 0 mm 2% 3 mph 42% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 2% 4 mph 26% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
41°/42°°C 0 mm 1% 4 mph 21% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
42°/42°°C 0 mm 1% 3 mph 19% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 4 mph 23% 996 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
35°/38°°C 0 mm 1% 12 mph 33% 997 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 2% 12 mph 45% 997 mb 0 cm