

पूर्णिया:-20 सितम्बर (राजेश कुमार झा)बिना किसी लोभ और बिना पैसों की मदद से पिछले 20 वर्षों से रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता पूर्णिया का पुलिस परिवार परामर्श केंद्र. जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में बिना पैसे और बिना किसी भी लोभ के तक़रीबन 11 हजार परिवारों के रिश्ते की डोर को मजबूत कर उसे मिलाया और एक नई जिंदगी दी.जो अपने आप में एक बहुत बड़ी मिशाल है. बताते चलें कि पिछले 20 वर्षों पूर्णिया पुलिस परिवार केंद्र ने 11 हजार वैसे परिवारों को मिलाया.जिनके अधिकतर परिवारों के पास न तो पैसे ही थे और न कोई पैरवी.उनके घरों के रिश्तों की डोर को मजबूत करना वाकई एक मिसाल है.ऐसा नहीं है कि पूर्णिया पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में सिर्फ वैसे परिवार आते है. जिनके पास न पैरवी है और न ही पैसा.इस केंद्र में ऐसे-ऐसे रसूखदार और पैसे वाले परिवार भी आए है. जिन्होंने इस केंद्र में आकर रिश्ते की डोर को मजबूत किया है.आज पूरे बिहार का एक ऐसा केंद्र है.जिनके सदस्यों को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े-बड़े पदाधिकारियों ने सम्मानित किया है.इस केंद्र के नोटिस का असर ये है कि सऊदी अरब,दुबई,सिंगापुर जैसे कई ऐसे देश है.जहां से उनको इस केंद्र में अपनी हाजिरी देने के लिए आना पड़ा.
















