पुलिस की इर्द-गिर्द घूमता रहा हत्यारा और जमीन विवाद में उलझी रही पुलिस…पढ़ें कैसे पहुंचीं मनीरुद्दीन के हत्यारे तक पुलिस..क्राइम की अनटोल्ड स्टोरी

Oplus_16908288

पूर्णिया:-20 सितंबर(राजेश कुमार झा)पूर्णिया पुलिस ने हत्या की एक ऐसी गुत्थी सुलझाई.जिसे क्राइम की दुनिया में अनटोल्ड स्टोरी भी कह सकते है.एक ऐसा अपराध जिसे सुलझाने में पुलिस के भी पसीने छूटने लगे.लेकिन एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन की आंखे उस अपराधी तक पहुंच ही गई. बताते चलें कि जिले के भवानीपुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने सूचना के आधार पर 28 अगस्त को पेड़ से लटकते हुए एक शव को बरामद किया.छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक मनीरुद्दीन अपने समधी मो0 इलियास से मिलने आए थे.उसके बाद घर जाने के लिए निकले तो लापता हो गए.जिसकी लापता होने की लिखित सूचना मो0 इलियास ने भवानीपुर थाने को दी. मनीरुद्दीन अपने समधी से बराबर मिलने आता था. जिससे मनीरुद्दीन को अपनी समधन यानी मो0 इलियास की पत्नी से प्रेम हो गया.जिसकी जानकारी समधन के चारों बेटों और उसके पिता इलियास को हो गई.जो इलियास और उसके बेटों को काफी नागवार गुजरी.इन सबों ने मिलकर मनीरुद्दीन को रास्ते से हटाने की प्लानिंग कर ली. जिसकी भनक इलियास ने अपनी पत्नी को नहीं होने दिया.अन्य दिनों की तरह मनीरुद्दिन अपने समधी मो0 इलियास से मिलने उनके घर पहुंचा.मनीरूद्दिन को पहले की तरह की खातिरदारी हुई.जिससे मनीरूद्दिन को जरा सी भी भनक नहीं लगी.मनिरुद्दीन और उसकी समधन एक दूसरे के प्रेम में पागल था.उसके बाद मनिरुद्दीन अपने घर जाने के लिए निकला और वो अपने घर नहीं पहुंचा.जब खोजबीन शुरू हुई तो मनीरुद्दिन का कहीं कोई अतापता नहीं चला तो मनिरुद्दीन के समधी मो0 इलियास ने भवानीपुर थाने में मनीरुद्दीन के गुमशुदगी की रपट लिखाई.एफएआर होते ही भवानीपुर थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने छानबीन शुरू की तो मनिजरुद्दीन का शव पेड़ से लटकते हुए बरामद किया.इस घटने को लेकर एसएसपी ने बनमनखी एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले की छानबीन करने का आदेश दिया.इस बीच में मो0 इलियास के परिवार ने मनीरुद्दिन की हत्या को जमीनी विवाद का रूप दे दिया.पुलिस इस हत्या को जमीनी विवाद से जोड़ कर देखने लगी.लेकिन एसएसपी डॉ0 शौर्य सुमन को जमीनी विवाद मामले पर शक हुआ.लेकिन टेक्नीकल सेल ने एसएसपी को एक जबरदस्त लीड दी. जिसने क्राइम के पेचीदा को ही खोलकर रख दिया. बताते चलें कि एसएसपी को मिले लीड पर पूरे परिवार से पूछताछ की गई.जिसमें मो0 इलियास की पत्नी ने हत्या के सारे राज ही खोल दिए.कोर्ट को दिए बयान पर मो0 इलियास की पत्नी ने मनिरुद्दीन और अपने बीच के संबंध को स्वीकारते हुए कहा कि मेरे पति और बेटों ने मिलकर मेरे प्रेमी मनिरुद्दीन की हत्या की है.

More From Author

नशेड़ियों को कम दामों में उपलब्ध प्रतिबंधित कोडीन का कारोबार पिछले चार सालों में हुआ दस गुना… तीन स्टेज में चलता है कोडीन तस्करी का कारोबार…चौथे स्टेज पर बैठा है इन सबका का किंगपिन

खुद खबरी…पूर्णिया एयरपोर्ट जाने के लिए अब यात्रियों को मिलेगी सिक्स लेन की सुविधा…पब्लिक कहती है कि हवाई सेवा में कमी के चलते पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के विकास की गति में भी ब्रेक लगा है…पढ़ें पूरी खबर

खुद खबरी…पूर्णिया एयरपोर्ट जाने के लिए अब यात्रियों को मिलेगी सिक्स लेन की सुविधा…पब्लिक कहती है कि हवाई सेवा में कमी के चलते पूर्णिया सहित पूरे सीमांचल के विकास की गति में भी ब्रेक लगा है…पढ़ें पूरी खबर

पिछले 20 वर्षों से बिना लोभ और बिना पैसों के रिश्तों की डोर को मजबूत करता पूर्णिया का पुलिस परिवार परामर्श केंद्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:05 pm, Sep 20, 2026
temperature icon 32°C
Overcast
Humidity: 55 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:37 am
Sunset: 5:48 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
8:00 pm
temperature icon
31°/32°°C 0 mm 12% 1 mph 57% 1010 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
30°/30°°C 0 mm 14% 4 mph 63% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 14% 3 mph 68% 1008 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 8% 6 mph 68% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 3% 5 mph 53% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.09 mm 18% 2 mph 51% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0.01 mm 9% 2 mph 59% 1004 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
31°/31°°C 0 mm 13% 4 mph 63% 1006 mb 0 cm