गोपालगंज, 28 सितम्बर (मुन्ना राज) जिले के हथुआ प्रखंड के बड़कागांव हाईस्कूल मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया साथ ही उन्होंने सबेया एयरपोर्ट मैदान से गोपालगंज वासियों को बड़ी सौगात दी। सबेया एयरपोर्ट से उन्होंने 1566 करोड़ की लागत से 183 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया है। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री संजय झा भी मौजूद रहे।

दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैलीकॉप्टर से सबसे पहले सबेया एयरफील्ड पहुंचे। जहां उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए। विकास के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। सीएम ने लाभुकों से सीधा संवाद भी किया।

जिससे उन्होंने सरकारी नीतियों के जमीनी असर को जाना और अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया। साथ ही 1566.368 करोड़ रुपये की लागत वाली 183 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में जिले के लिए 122 नई योजनाओं की आधारशिला रखी गई,जबकि 61 पूरी हो चुकी योजनाओं का उद्घाटन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी।

मौके पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण मंत्री जनक चमार,सांसद जदयू आलोक कुमार सुमन, कुचायकोट विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय,एमएलसी राजीव रंजन कुमार उर्फ गप्पू सिंह,सदर विधायक कुसुम देवी,भाजपा नेता मिथलेश तिवारी,पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह,पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा,भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी,जदयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही,हम के अध्यक्ष पंकज सिंह राणा,लोजपा आर के सुधांशु कुमार मिश्रा रालोसपा के जिलाध्यक्ष सहित सभी दलों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल थे।

