समस्तीपुर, 22 सितंबर (राजेश झा) विजुअल आर्ट फाउंडेशन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि संस्था पिछले 14 वर्षों से कला व संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय है और कला के पुरोहितों को सम्मानित करती है। यह सम्मान समारोह बिहार के सबसे बड़े मंच पर आयोजित किया जाता है।

संस्था दुर्गा पूजा और कृष्ण जन्माष्टमी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है। इस वर्ष का कार्यक्रम 12 अक्टूबर 2025 को होटल अनन्या रेजिडेंसी में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मुख्य प्रयोजक एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, पटना हैं।
कार्यक्रम में पद्मश्री, पद्मभूषण सम्मानित कलाकार और अन्य नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। विजुअल आर्ट फाउंडेशन के महासचिव मो. सुलेमान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य कला को जनसाधारण तक पहुंचाना है। अध्यक्ष उत्सव जायसवाल ने बताया कि संस्था जिले के पूजा समितियों का निरीक्षण और उत्साहवर्धन भी करेगी।
संयोजक जीतेन्द्र कुमार ने कहा कि इस बार संस्था की पहुंच बिहार के कई जिलों तक बढ़ाने का प्रयास हो रहा है और सभी पूजा समितियों से सहयोग की अपील की गई है।

