विमान हादसे के शिकार हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, पूरे देश में शोक की लहर

मुंबई, 28 जनवरी (सेंट्रल डेस्क) बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के वक्त तकनीकी करणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। यह निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। बता दे कि‌‌ अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज सुबह(बुधवार) बारामती आ रहे थे।

घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो‌ गयी । विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा यह चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हुआ। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे।

विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है। क्रैश लैंडिंग के दौरान मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, ‘मैंने यह हादसा अपनी आंखों से देखा। यह सच में बहुत दुखद घटना हुई है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा और देखते ही देखते ‌यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, इस घटना को देख रहे सभी लोग ‌यहां से भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए और लोग यहां आए, उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि यह बहुत बड़ी आग थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए।

अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता।’बता दें कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला। 1982 में अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए।अजीत पवार पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की।नवंबर 2019 में उन्होंने एनसीपी के एक धड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने। इधर घटना की सूचना जैसे ही देश की राजधानी दिल्ली पहुची पूरी राजनीतिक जगत में सन्नाटा छा गया। किसी को यह विश्वास नहीं हो रहा था कि सुबह-सुबह इस तरह की घटना सुनने को मिलेगी। इस घटना की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी ली।

More From Author

बारामती में विमान हादसे की खबर से हड़कंप, डिप्टी सीएम अजित पवार के सवार होने की चर्चा

सबौर में खेल और संस्कृति का महाकुंभ, कृषि विश्वविद्यालय गूंजा जयघोष से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
8:46 am, Mar 22, 2026
temperature icon 18°C
Mist
Humidity: 94 %
Pressure: 1014 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 75%
Visibility: 1.6 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
9:00 am
temperature icon
23°/26°°C 0 mm 0% 6 mph 51% 1014 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 38% 1011 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
27°/27°°C 0 mm 0% 2 mph 37% 1009 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
23°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
22°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 49% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/22°°C 0 mm 0% 6 mph 52% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 56% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1013 mb 0 cm