सबौर में खेल और संस्कृति का महाकुंभ, कृषि विश्वविद्यालय गूंजा जयघोष से

बक्सर, 28 जनवरी (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्रांगण में आज दिनांक 28 जनवरी 2026 को तीन दिवसीय वार्षिक अंतर-महाविद्यालय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय कृषि मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने की।उद्घाटन समारोह की शुरुआत प्रतिभागियों के अनुशासित मार्च पास्ट से हुई, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने खेल भावना, निष्ठा और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की शपथ ली। अपने प्रेरक संबोधन में कृषि मंत्री श्री यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि अनुशासन, स्वास्थ्य, कड़ी मेहनत और आपसी तालमेल ही जीवन में सफलता की कुंजी है।

उन्होंने प्रतिभागियों से विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की टिश्यू कल्चर प्रयोगशाला, जी.आई. उत्पाद एवं तकनीकों का अवलोकन किया तथा विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन और अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत उपादानों का वितरण भी किया।समारोह में उपस्थित बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. एन. के. यादव एवं पीरपैंती के विधायक श्री मुरारी पासवान ने भी विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्ति हेतु ईमानदारी और समर्पण से प्रयास करने की सीख दी। अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में उत्कृष्टता ही सर्वांगीण विकास का आधार है और छात्रों को देश के महान खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए।पहले दिन एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर महिला वर्ग में अंकिता कुमारी प्रथम रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में नितीश कुमार राज ने बाजी मारी। 800 मीटर पुरुष वर्ग में प्रताप कुमार विजेता बने। लम्बी कूद, गोला फेंक एवं अन्य स्पर्धाओं में भी विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के पोस्टर मेकिंग और ऑन स्पॉट पेंटिंग में अली असाबा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल के लीग मैच भी आयोजित हुए। संध्या सत्र में रंगोली, क्ले मॉडलिंग, समूह गान और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में रंग भर दिया। उद्घाटन समारोह में विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी, प्राचार्य, वैज्ञानिक, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

More From Author

विमान हादसे के शिकार हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार, पूरे देश में शोक की लहर

सबौर से गूंजा कृषि विकास का संकल्प, मंत्री राम कृपाल यादव ने देखा नवाचारों का जीवंत स्वरूप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:26 am, Aug 11, 2026
temperature icon 29°C
Partly Cloudy
Humidity: 75 %
Pressure: 999 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 8 mph
Clouds: 38%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:21 am
Sunset: 6:28 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0 mm 9% 6 mph 75% 1000 mb 0 cm
7:00 am
temperature icon
31°/34°°C 0 mm 5% 7 mph 58% 1001 mb 0 cm
10:00 am
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 7% 7 mph 44% 1000 mb 0 cm
1:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0.01 mm 6% 6 mph 42% 997 mb 0 cm
4:00 pm
temperature icon
35°/36°°C 0 mm 4% 5 mph 48% 997 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 3% 6 mph 53% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 5% 4 mph 60% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 5% 4 mph 62% 999 mb 0 cm