
बक्सर, 26 दिसंबर (विक्रांत) दिव्यांग भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑल राउंडर और विश्व कप विजेता मुकुंदपुर गांव की बेटी अनु कुमारी को डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने प्रतीक चिन्ह और अपने वेतन से ग्यारह हजार रुपये प्रदान कर सम्मानित किया।

सम्मान समारोह में विधायक ने कहा कि अनु की सफलता पर पूरा जिला गौरवान्वित है। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतकर अनु ने बिहार ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। विधायक ने आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ी को हरसंभव सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।अनु के आग्रह पर विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने और सरकारी नौकरी दिलाने में भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

इस घोषणा से अनु के पिता सोहन चौधरी और माता की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनका लक्ष्य है और वे अपने वचनों पर खरे उतरते हैं।समारोह की अध्यक्षता रामबचन यादव ने की जबकि संचालन सुशील वर्मा ने किया।

नया भोजपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर छात्राओं और महिलाओं में उत्साह दिखा। आर्थिक अभाव में पली अनु की यह उपलब्धि गांव मुकुंदपुर के लिए प्रेरणा बनी। उपस्थित वक्ताओं ने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम ऐतिहासिक

