पटना, 6 अक्तूबर (निज संवाददाता) बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2025-26 के लिए अंडर-19 बिहार राज्य क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह प्रतिष्ठित वनडे टूर्नामेंट पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा, जिसमें बिहार टीम 9 से 17 अक्टूबर तक अपने मुकाबले खेलेगी।

घोषित 16 सदस्यीय टीम में राज्य के विभिन्न जिलों से उभरते हुए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। समस्तीपुर के मोहम्मद आलम को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि अरवल के दीपेश कुमार गुप्ता उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे।
टीम में चयनित खिलाड़ियों में आर्यन कुमार सिंह (भागलपुर), हर्ष गिरी (औरंगाबाद), अमर कुमार (भोजपुर), अंकित कुमार (वैशाली), यश प्रताप यादव (पटना), मो. तौफीक (जमुई), प्रखर ज्ञान (पटना), आदर्श राज (नालंदा), रिंकू तिवारी (गोपालगंज), वैभव मिश्रा (भागलपुर), आरव आर्य (भागलपुर), आकांक्षु राय (गोपालगंज), प्रीतम राज (गया) और सत्यम कुमार (पटना) शामिल हैं।
टीम के कोच के रूप में केशव कुमार को नियुक्त किया गया है, जबकि सहायक कोच की भूमिका राजेश कुमार दुबे निभाएंगे। फिजियोथेरेपिस्ट शहबाज आलम खान और एस एंड सी कोच अभिषेक आनंद को भी टीम के साथ जोड़ा गया है। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा निर्धारित की जाएगी।
बीसीए ने टीम को आगामी टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
मैच शेड्यूल:
- 9 अक्टूबर : बिहार बनाम बंगाल
- 11 अक्टूबर : बिहार बनाम हरियाणा
- 13 अक्टूबर : बिहार बनाम केरल
- 15 अक्टूबर : बिहार बनाम सौराष्ट्र
- 17 अक्टूबर : बिहार बनाम मध्यप्रदेश

