वोटर अधिकार यात्रा के तहत सीतामढ़ी पहुंचे राहुल गांधी, बोले- “वोट चोरी रोकना ही प्रगति की पहली शर्त”

सीतामढ़ी, 28 अगस्त (अशोक “अश्क”) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार शाम “वोटर अधिकार यात्रा” के तहत सीतामढ़ी पहुंचे। यात्रा के दौरान वे रुन्नीसैदपुर होते हुए यहां पहुंचे, जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार सिर्फ अंबानी-अडानी के फायदे के लिए काम कर रही है, जबकि देश के युवाओं से रोजगार और भविष्य छीन लिया गया है।राहुल गांधी ने कहा, “वोट चोरी रोकना ही प्रगति और रोजगार की दिशा में पहला कदम है। भाजपा चुनावों में धांधली कर रही है। सिर्फ बेंगलुरु सेंट्रल ही नहीं, 70-80 लोकसभा सीटों पर वोट की चोरी हुई है। आने वाले छह महीनों में मैं महादेवपुरा विधानसभा की तरह बाकी क्षेत्रों में हुई धांधली का भी खुलासा करूंगा और देश को सबूतों के साथ सच्चाई बताऊंगा।”


राहुल गांधी ने बिहार की धरती को ऐतिहासिक बताया और कहा कि जैसे चंपारण आंदोलन से स्वतंत्रता संग्राम को दिशा मिली थी, वैसे ही इस बार “वोट चोरी” के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत बिहार से हो रही है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की रक्षा की नई लड़ाई बताया।
सीतामढ़ी में रात विश्राम के बाद गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे राहुल गांधी डुमरा हवाई अड्डा मैदान से यात्रा शुरू करेंगे। इसके बाद वे कांग्रेस जिला कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक होगी। इसके पश्चात वे जनकपुर की ओर बढ़ेंगे और जानकी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। यात्रा का अगला पड़ाव सुप्पी और फिर बैरगनिया होगा, जहां वे पटेल चौक पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान उनके साथ राजद नेता तेजस्वी यादव सहित महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि इस यात्रा से आगामी चुनावों के लिए विपक्षी एकता और चुनावी रणनीति को बल मिलेगा।
गौरतलब है कि हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पुनौरा धाम में भव्य जानकी मंदिर निर्माण और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण की योजनाओं का शिलान्यास किया था। अब उसी धरती पर राहुल गांधी के दौरे को सियासी नजरों से देखा जा रहा है।

More From Author

हैदराबाद की निजी यूनिवर्सिटी में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

मिनियापोलिस स्कूल शूटिंग: शूटर के हथियारों पर ‘भारत पर परमाणु बम गिराओ’, ‘इजरायल को खत्म कर दो’ जैसे नफरती संदेश, दो बच्चों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
4:27 pm, Mar 23, 2026
temperature icon 31°C
Mist
Humidity: 31 %
Pressure: 1009 mb
Wind: 7 mph
Wind Gust: 9 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
5:00 pm
temperature icon
29°/32°°C 0 mm 0% 2 mph 24% 1007 mb 0 cm
8:00 pm
temperature icon
27°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 29% 1008 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
26°/27°°C 0 mm 0% 4 mph 32% 1007 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/25°°C 0.01 mm 28% 2 mph 37% 1007 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
25°/29°°C 0 mm 0% 3 mph 34% 1009 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 0% 3 mph 23% 1009 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
36°/37°°C 0 mm 0% 11 mph 17% 1005 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
35°/37°°C 0 mm 0% 13 mph 15% 1004 mb 0 cm