समस्तीपुर, 15 सितम्बर(अशोक “अश्क”) ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा संचालित सी.बी.सी.एस. के बी.ए., बी.एससी., बी.कॉम. सेमेस्टर-2 (सत्र 2024-2028) की परीक्षा का आयोजन 15 सितंबर 2025 को एस.एम.आर.सी.के. कॉलेज, समस्तीपुर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस परीक्षा केंद्र में संत कबीर कॉलेज, समस्तीपुर एवं ग्रामीण प्रतिष्ठान संस्था, बिरौली के परीक्षार्थियों को सम्मिलित किया गया था।

परीक्षा का संचालन प्रधानाचार्य एवं केंद्राधीक्षक डॉ. देवेंद्र नारायण “निराला” के नेतृत्व में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में हुआ। परीक्षा विभाग से जुड़े परीक्षा नियंत्रक डॉ. भारत कुमार साह, सह परीक्षा नियंत्रक प्रो. अशोक कुमार, तथा कार्यालय सहायक मनोज कुमार “निराला,” रामकुमार एवं विनोद की भूमिका परीक्षा संचालन में सराहनीय रही।
डॉ. शहनाज़ प्रवीण एवं डॉ. सुरेन्द्र कुमार राय के कुशल प्रबंधन में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने समर्पित भाव से कार्य किया। परीक्षा के सफल आयोजन में सभी की भूमिका को सराहते हुए प्रधानाचार्य ने सभी कर्मियों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की। इस आशय की जानकारी कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो अशोक कुमार ने प्रेस रिलीज के माध्यम से दी।

