शादी में छाया चिराग का फिल्मी रंग: अपने ही हिट गाने पर जमकर थिरके, सोशल मीडिया पर मचा धमाल

पटना, 02 दिसम्बर (पटना डेस्क) केंद्रीय मंत्री और लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का एक अलग ही अंदाज़ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाजीपुर सांसद एक शादी समारोह में अपनी ही फिल्म ‘मिले न मिले हम’ के लोकप्रिय गाने “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” पर थिरकते नजर आए।

समर्थकों के कहने पर चिराग मंच पर पहुंचे और कुछ ही सेकंड के लिए सही, लेकिन उनके स्टेप्स ने महफ़िल लूट ली।यह वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स न सिर्फ चिराग के डांस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि 14 साल पुराने इस गाने को फिर से ट्रेंड करा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि यह दूसरा मौका है जब चिराग इसी गाने पर वायरल हुए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव में पाँच सीटों की बड़ी जीत के बाद भी उनका “कट्टो गिलहरी” वाला वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा चुका है।विधानसभा चुनाव 2025 में लोजपा (आर) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़कर 19 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत की खुशी का असर शादी समारोह में भी दिखा, जहां समर्थकों ने चिराग को मंच पर बुलाकर गाने पर ठुमके लगवाए।चिराग पासवान ने 2011 में कंगना रनौत के साथ फिल्म ‘मिले न मिले हम’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इसका गाना “कट्टो गिलहरी छमक छल्लो रानी” शादी-पार्टियों की शान बन गया और अब चिराग के साथ फिर से सुर्खियों में है।

More From Author

सिंधिया का विपक्ष पर करारा वार: “संचार साथी जासूसी नहीं, सुरक्षा का हथियार”—20 करोड़ यूज़र, 1.75 करोड़ फर्जी कनेक्शन बंद

मैरिज हॉल में आधी रात में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी ने दूसरी शादी पर मचाया बवाल, 15 लाख देकर भी हुआ धोखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:01 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 25°C
Mist
Humidity: 54 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 4 mph
Wind Gust: 7 mph
Clouds: 25%
Visibility: 4.5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 0% 2 mph 27% 1008 mb 0 cm