समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (निज संवाददाता) शिवाजीनगर प्रखंड के ठनका चौक के समीप शनिवार को एनडीए के सहायक चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन निवर्तमान विधायक एवं रोसड़ा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी बीरेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबली, नवीन कुमार सिंह और ललित कुमार झा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि कार्यालय खुलने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच चुनाव संबंधी सूचना के आदान-प्रदान में सहूलियत होगी और संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव की असली ताकत हैं, और उनके सहयोग से एनडीए क्षेत्र में मजबूत स्थिति में है।
मौके पर डॉ. सुनील कुमार सुमन, मणि शंकर कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिंह, नंद कुमार सिंहसहित कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

