फिर से सामने आई डॉक्टरों की लापरवाही 2 घन्टे तक ओपीडी से गायब रहने पर 30 पर शोकॉजसीएस ने डीएस सहित कई से किया जवाब तलब

गोपालगंज, 25 अक्तूबर (निज संवाददाता) जिले के डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। इसको लेकर सीएस ने जिले के सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में कार्यरत 30 डॉक्टरों पर ओपीडी की ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर जबाव तलब किया है। ड्यूटी से गायब रहने वाले उन चिकित्सा पदाधिकारियों से सीएस ने शो कॉज कर 24 घन्टे के भीतर जबाब मांगा है।

ससमय स्पष्टीकरण का जबाब नही देने पर वेतन बंद करने की चेतावनी दी है। इस लापरवाही बरतने वाले में इसमें सदर अस्पताल के डीएस डॉ शशि रंजन प्रसाद,डॉ सौरभ अग्रवाल,डॉ देवेश,डॉ दानिश अहमद,डॉ रामुग्रह प्रसाद,डॉ. मोहम्द इजरायल, डॉ अंकिता, डॉ पिंकी झा,डॉ मो जिसान जाहिद,व फिजियोथेरेपिस्ट रिंकु कुमारी,डॉ मनीषा कुमारी,डॉ संजीव कुमार,डॉ शिव शंकर कुमार, डॉ राहुल रंजन,डॉ अविनाश कुमार,डॉ राकेश कुमार,डॉ सुमन कुमार चौधरी, डॉ ओमकार आशीष पांडेय,सीएचसी बरौली व एपीएचसी जादोपुर से डॉ अरुण कुमार अविनाश, एपीएचसी नरहवां शुक्ल, डॉ संदीप कुमार, रेफरल भोरे से ड़ॉ अली असगर,कटेया रेफरल व थावे सीएचसी से अरुण कुमार अविनाश,
एपीएचसी सिसई के अशोक कुमार अकेला आदि शामिल है। जिन पर सीएस डॉ बीरेंद्र प्रसाद ने शोकॉज करते हुए 24 घन्टे के भीतर जबाब मांगा है। 24 घन्टे के भीतर जबाब नही मिलने पर वेतन बंद करने की चेतावनी दी है। सीएस की इस कार्रवाई के बाद जिले पूरे स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। सीएस ने बताया कि भव्या एप द्वारा यह पाया गया कि उक्त डॉक्टरों ने मरीज को घण्टों बाद देखा। जिससे यह प्रतीत होता है कि वे ओपीडी चैंबर में मौजूद नही थे। जिसके चलते मरीजों को इंतजार करना पड़ा।

More From Author

समस्तीपुर में महागठबंधन चुनाव कार्यालय का शुभारंभ, अख्तरुल इस्लाम शाहीन बोले, “नीतीश सरकार की उलटी गिनती शुरू”

शिवाजीनगर में एनडीए सहायक चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
3:36 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 40°C
Mist
Humidity: 34 %
Pressure: 998 mb
Wind: 10 mph
Wind Gust: 11 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
4:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0 mm 1% 10 mph 18% 994 mb 0 cm
7:00 pm
temperature icon
39°/42°°C 0 mm 1% 9 mph 24% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm