समस्तीपुर, 1 सितंबर (राजेश झा) शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभागार में सोमवार को एक भावभीना विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रजनीश कुमार के स्थानांतरण तथा जूनियर इंजीनियर धीरज कुमार राय और डाटा ऑपरेटर पप्पू कुमार के अन्य विभाग में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता जेई अजय कुमार ने की, जबकि संचालन पीआरएस शंभू प्रसाद ने किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पीओ रजनीश कुमार और जेई धीरज कुमार राय के चार वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने शिवाजीनगर में विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पीटीए शंभू कुमार यादव, शिव कुमार कश्यप, अंबिका झा, सतीश कुमार, दीपक कुमार, जगदीश पासवान समेत कई पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की कमी हमेशा महसूस की जाएगी।
मौके पर कई अन्य कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

