
स्वच्छता को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

पूर्णिया:-27 फरवरी(राजेश कुमार झा)स्वच्छता को लेकर बिहार सरकार ने खुले में मांस,मछली एवं चिकन को बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिए है.अगर किसी ने भी खुले में मांस,मछली और चिकन को बेचते हुए पकड़े गए तो उन्हें आर्थिक जुर्माना भी लग सकता है.बताते चलें कि मांस,मछली और चिकन बेचने वाले स्वच्छता के प्रति काफी लापरवाह देखे गए है.जिससे उनके दुकानों एवं उसके आसपास काफी गंदगी फैल जाती है.जिससे तरह-तरह की बीमारियां होने का डर रहता है.देखा गया है कि मांस, मछली एवं चिकन बेचने वाले अधिकतर दुकानदार स्वच्छता के प्रति घोर लापरवाही बरतते है.यहां तक कि जो स्थाई लाइसेंसी दुकानदार है,वो भी स्वच्छता को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक नहीं रहते है. जिससे उनके दुकान पर घुसने पर ही गंदगी एवं दुर्गंध मिल जाती है.जिसको देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है कि अगर आप मांस,मछली एवं चिकन बेचते है तो आपको नगर निगम,नगर परिषद या नगर पंचायत से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. वरना आप अवैध तरीके से सड़क किनारे खुले में मांस,मछली एवं चिकन बेचते हुए पकड़े गए तो आप जुर्माना भरने को तैयार हो जाएं.

