हर घर नल-जल योजना की खराब हालत पर विधानसभा सख्त, 10 दिनों में भूमि विवाद की जांच और जिलावार समीक्षा का निर्णय

सेंट्रल डेस्क।पटना। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने हर घर नल-जल योजना की खराब स्थिति को लेकर प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016 में शुरू हुई मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत बड़े पैमाने पर योजनाओं का निर्माण हुआ, लेकिन कई स्थानों पर पाइप क्षतिग्रस्त,नल टूटे,भूमि विवाद और मानदेय भुगतान जैसी समस्याओं के कारण योजनाएं प्रभावित हैं। वर्ष 2023 में पंचायती राज विभाग की 70,157 योजनाएं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को हस्तांतरित की थीं,जिनमें बड़ी संख्या में योजनाएं बंद या आंशिक रूप से चालू थीं। प्रति योजना वार्षिक 1.08 लाख रुपये स्वीकृत हैं, पर मरम्मत मद की राशि अपर्याप्त पाई गई। इस पर वित्त विभाग से विचार-विमर्श किया जाएगा। पंचायती राज विभाग से निर्मित 70,157 योजनाओं में से हस्तांतरण के समय 23,302 अदद् बन्द पाया गया। जबकि 31,879 अदद् आंशिक चालू एवं 14,976 अदद योजनाएं चालू थी। पंचायती राज विभाग से हस्तांतरित योजनाओं के अवययों का सुदृढीकरण किया जा रहा है व कुछ किया जा चुका है। जिसमें योजनाओं की साधारण मरम्मति के साथ-साथ वृहत मरम्मति यथा वितरण प्रणाली का पुनः स्थापन का कार्य, नया बोरिंग का निर्माण, नये मोटर का अधिष्ठापन, नये टंकी का अधिष्ठापन, नये स्टेजिंग का निर्माण, स्टेजिंग का रंग-रोगन का कार्य इत्यादि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा निविदा के माध्यम से चयनित संवेदकों के द्वारा कराया जा रहा है। प्रति योजना प्रति वर्ष संचालन, मरम्मति एवं सम्पोषण हेतु रूपये 1,08,372/- (एक लाख आठ हजार तीन सौ बहत्तर रूपये) स्वीकृत है। जिसमें से पंचायती राज विभाग के माध्यम से पम्प चालक के मानदेय एवं विद्युत विपत्र भुगतान हेतु रूपये 54,000 रूपये मात्र तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के माध्यम से योजनाओं के मरम्मति एवं रख-रखाव हेतु रूपये 54,372 रुपए मात्र की स्वीकृति दी गयी है।भूमि विवादों की जिलावार जांच 10 दिनों में कराने और विधायकों से क्षेत्रवार शिकायतें लेकर मंत्री द्वारा समीक्षा बैठक करने का निर्णय लिया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रधान सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।इस बैठक में संजय कुमार सिंह,मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,सदस्य मिथिलेश तिवारी,विनय कुमार चौधरी,रणधीर कुमार सिंह, राजू तिवारी ,सुभाष सिंह,कुमार सर्वजीत,ज्योति देवी एवं राहुल कुमार तथा प्रबंध निदेशक, NBPDCL एवं अन्य विभागीय अधिकारियों सहित ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव व सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

More From Author

होली पर हाई अलर्ट, बक्सर में 102 दंडाधिकारी, नाव गश्ती और QRT तैनात, चप्पे-चप्पे पर प्रशासन की नजर

रेल सुविधाओं पर मंथन, दानापुर मंडल में DRUCC बैठक में उठे ठहराव, खानपान और सुरक्षा के बड़े मुद्दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
2:51 pm, Aug 8, 2026
temperature icon 35°C
Partly Cloudy
Humidity: 48 %
Pressure: 998 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 37%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:30 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
3:00 pm
temperature icon
33°/34°°C 0 mm 6% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/32°°C 0 mm 14% 11 mph 61% 1000 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.12 mm 17% 10 mph 69% 1001 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/29°°C 0 mm 10% 9 mph 77% 1000 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/29°°C 0 mm 12% 8 mph 79% 1000 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
29°/31°°C 0 mm 12% 9 mph 72% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.2 mm 24% 9 mph 57% 1001 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
34°/35°°C 0.34 mm 26% 7 mph 53% 999 mb 0 cm