समस्तीपुर, 05 सितम्बर (अशोक “अश्क”) यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी सं. 15273/74 सत्याग्रह एक्सप्रेस का ठहराव मुरादाबाद मंडल के बिलपुर स्टेशन पर पुनः बहाल किया गया है। यह निर्णय रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए लिया गया है।

अब रक्सौल से दिनांक 08 सितम्बर 2025 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं. 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, बिलपुर स्टेशन पर 01:48 बजे पहुंचेगी और 01:50 बजे प्रस्थान करेगी।
वहीं, आनंद विहार से दिनांक 09 सितम्बर 2025 को चलने वाली गाड़ी सं. 15274 आनंद विहार-रक्सौल सत्याग्रह एक्सप्रेस, बिलपुर स्टेशन पर 22:56 बजे पहुंचेगी और 22:58 बजे आगे रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे गाड़ी के समय का पालन करें और स्टेशन पर निर्धारित समय से पहले पहुँचे। इस ठहराव से क्षेत्रीय यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

