समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ी चूक, चलती ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप, 90 मिनट ठप रही जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

समस्तीपुर, 13 जनवरी (समस्तीपुर डेस्क) पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल में रेल संरक्षा को लेकर एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। 12 जनवरी 2026 की रात समस्तीपुर जंक्शन पर जयनगर–हावड़ा एक्सप्रेस के साथ हुई घटना को मंडल प्रशासन ने अत्यंत गंभीर मानते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई की है।

रेलवे के अनुसार, रात 22:54 बजे ट्रेन संख्या 13032 के प्लेटफार्म संख्या तीन पर आगमन के दौरान मुजफ्फरपुर छोर पर असुरक्षित ढंग से रखा गया हाइड्रेंट पाइप लुढ़ककर कोच संख्या 142422 में फंस गया। पाइप प्लेटफार्म और कोच बॉडी के बीच जाम हो गया और करीब 140 मीटर तक ट्रेन के साथ घिसटता रहा, जिससे प्लेटफार्म की कोपिंग टाइल्स क्षतिग्रस्त हो गईं।सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर से पाइप को काटकर हटाया गया। जांच में कोच के निचले हिस्से के लैवेटरी क्षेत्र और पीछे के कोच के फुटबोर्ड को नुकसान पाया गया।

आवश्यक मरम्मत और फिटनेस जांच के बाद ट्रेन को 00:35 बजे रवाना किया गया। एहतियातन दो एस्कॉर्ट स्टाफ भी लगाए गए। इस दौरान ट्रेन करीब 90 मिनट तक निरुद्ध रही, हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।मंडल प्रशासन ने इसे गंभीर संरक्षा चूक मानते हुए संबंधित ठेकेदार पर पेनाल्टी लगाई है और SSE के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है। सभी स्टेशनों पर सेफ्टी ऑडिट के आदेश दिए गए हैं।मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

दरभंगा एयरपोर्ट बना मुसीबत, हवा में भटकी फ्लाइट, ईंधन घटा तो रांची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

उमंग–2026 के रंग में डूबा राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय बक्सर, विजेताओं पर बरसी ट्रॉफियां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:37 pm, Mar 22, 2026
temperature icon 26°C
Mist
Humidity: 51 %
Pressure: 1010 mb
Wind: 3 mph
Wind Gust: 5 mph
Clouds: 25%
Visibility: 5 km
Sunrise: 5:52 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 pm
temperature icon
24°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1011 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
23°/24°°C 0 mm 0% 2 mph 48% 1012 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
21°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 53% 1010 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
20°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 57% 1010 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
21°/26°°C 0 mm 0% 3 mph 50% 1012 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 0% 2 mph 33% 1012 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 2 mph 22% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 0% 1 mph 21% 1007 mb 0 cm