दरभंगा एयरपोर्ट बना मुसीबत, हवा में भटकी फ्लाइट, ईंधन घटा तो रांची में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

पटना, 13 जनवरी (पटना डेस्क) दरभंगा एयरपोर्ट पर एप्रन की कमी एक बार फिर गंभीर संकट का कारण बन गई। हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-537 को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिलने पर करीब डेढ़ घंटे तक आसमान में चक्कर लगाना पड़ा। ईंधन की स्थिति बिगड़ने पर पायलट को मजबूरन रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

रांची एयरपोर्ट पर लगभग आधे घंटे तक रुकने के बाद वही विमान यात्रियों को लेकर दोबारा दरभंगा के लिए रवाना हुआ और शाम 4 बजकर 28 मिनट पर सुरक्षित लैंड किया। इसके बाद शाम 5 बजकर 28 मिनट पर विमान हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली।गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में यह तीसरा मौका है जब एप्रन में जगह की कमी के कारण विमानों को हवा में इंतजार करना पड़ा। इससे यात्रियों में दहशत और भारी नाराजगी देखी गई।

सोमवार को दिल्ली से अकासा और मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट पहले से ही देरी से चल रही थीं। दोपहर बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद से कई फ्लाइट एक साथ दरभंगा के लिए रवाना हो गईं। स्पाइसजेट और अकासा की कुछ फ्लाइट समय पर उतर गईं, लेकिन इंडिगो और अकासा की अन्य फ्लाइट को पार्किंग न मिलने के कारण हवा में रोकना पड़ा।दिल्ली और मुंबई के लिए फ्लाइट रवाना होने के बाद ही एप्रन खाली हुआ और फिर शेष विमानों की लैंडिंग संभव हो सकी। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने दरभंगा एयरपोर्ट की क्षमता और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

More From Author

बिजली दफ्तरों में अब अफसर होंगे आमने-सामने, हर हफ्ते दो दिन अनिवार्य जनसुनवाई का आदेश

समस्तीपुर जंक्शन पर बड़ी चूक, चलती ट्रेन में फंसा हाइड्रेंट पाइप, 90 मिनट ठप रही जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
11:52 am, Aug 7, 2026
temperature icon 34°C
Overcast
Humidity: 52 %
Pressure: 999 mb
Wind: 13 mph
Wind Gust: 15 mph
Clouds: 100%
Visibility: 10 km
Sunrise: 5:19 am
Sunset: 6:31 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 9% 12 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
34°/34°°C 0 mm 6% 10 mph 55% 997 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 9% 10 mph 62% 998 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
30°/31°°C 0.01 mm 12% 12 mph 67% 1000 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
29°/30°°C 0.01 mm 12% 11 mph 73% 999 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
28°/28°°C 0 mm 12% 10 mph 79% 999 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
28°/31°°C 0 mm 9% 14 mph 71% 1001 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0.03 mm 11% 15 mph 54% 1001 mb 0 cm