समस्तीपुर, 27 सितंबर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिक पुत्रियों के अपहरण का मामला प्रकाश में आया। दिनांक 13 सितंबर 2025 को लगभग 09:30 बजे, सोनदाय देवी पत्नी दिलखुश मांझी, निवासी दसौत घोपाटोल ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी दोनों नाबालिक पुत्रियाँ स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटीं। उनकी लिखित शिकायत के आधार पर शिवाजीनगर थाना में कांड संख्या 67/25 दर्ज कर अज्ञात लोगों के खिलाफ अनुसंधान शुरू किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह मामला व्यक्ति के दुर्व्यवहार से जुड़ा प्रतीत हुआ। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोसड़ा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गुजरात पुलिस के सहयोग से कड़ी मेहनत की।
24 सितंबर को गुजरात के दादर, नगर हवेली, दमन और सिलवासा के नरौली थाना क्षेत्र से दोनों अपहृता नाबालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, इस मामले के मुख्य अभियुक्त बादल कुमार (आयु लगभग 23 वर्ष), पुत्र रामसागर महतो, निवासी महेशपुर थाना सन्हौला, जिला भागलपुर को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दोनों पीड़िताओं को सुरक्षित परिवार के पास वापस पहुंचाया। इस सफलता पर पुलिस प्रशासन ने अपनी तत्परता और सहयोग को सराहा।

