समस्तीपुर में पीएम सूर्य गृह योजना को लेकर 9 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की अहम बैठक सम्पन्न

समस्तीपुर, 21 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल प्रकोष्ठ में प्रधानमंत्री सूर्य गृह फ्री बिजली योजना के अंतर्गत MNRE, भारत सरकार द्वारा आयोजित 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सौर ऊर्जा, कौशल विकास और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देना था।


बैठक में जिले के सभी राजकीय और निजी ITI संस्थानों के प्राचार्य, प्रशिक्षक और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद थे। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, नामांकन प्रक्रिया, प्रशिक्षण अवधि, मूल्यांकन, प्रमाणन और योजना के लाभों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं को सौर ऊर्जा प्रणाली की स्थापना, संचालन, रख-रखाव और सुरक्षा मानकों का व्यावहारिक ज्ञान मिलेगा, जिससे उन्हें रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने सभी ITI संस्थानों को निर्देश दिया कि छात्रों का पारदर्शी नामांकन, प्रयोगात्मक प्रशिक्षण, मूल्यांकन और प्रमाणन MNRE के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही प्रशिक्षण से संबंधित सभी गतिविधियों का दस्तावेजीकरण और रिपोर्टिंग व्यवस्थित की जाए। जन-जागरूकता अभियान के जरिए अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाएगा।
बैठक में अमित कुमार वर्मा, प्रशिक्षक, NISBAD ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। सभी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने योजना को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग और प्रतिबद्धता व्यक्त की। बैठक के अंत में प्रशिक्षण तैयारी, संसाधन, प्रशिक्षकों की उपलब्धता, आवासीय व्यवस्था, सुरक्षा मानक और समय-सारिणी पर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

More From Author

समस्तीपुर में बड़ी सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा टकराई बाइक लोडेड ट्रक से, दो दुकानें क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर में विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मत्स्य पालन के लिए एवं मत्स्य उत्पादन में वृद्धि के साथ पर्यावरणीय सुरक्षा पर हुई परिचर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
7:01 pm, Jun 23, 2026
temperature icon 38°C
Mist
Humidity: 38 %
Pressure: 997 mb
Wind: 2 mph
Wind Gust: 4 mph
Clouds: 50%
Visibility: 5 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
7:00 pm
temperature icon
36°/40°°C 0 mm 1% 10 mph 30% 996 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 50% 996 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
32°/33°°C 0 mm 3% 13 mph 57% 996 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
32°/35°°C 0 mm 2% 13 mph 54% 998 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
37°/40°°C 0 mm 1% 8 mph 37% 999 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
42°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 24% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
44°/44°°C 0 mm 1% 6 mph 19% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
35°/40°°C 0 mm 1% 15 mph 40% 995 mb 0 cm