समस्तीपुर, 21 नवम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड पर शुक्रवार तड़के पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे खड़ी बाइक लोडेड ट्रक से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी ने दो दुकानों को तोड़ते हुए नाली में फंस गई।
हादसे के समय दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। हादसे में ड्राइवर और खलासी घायल हुए, लेकिन दोनों वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि रात करीब 2 बजे मोहनपुर की ओर जा रही हाइवा ने ट्रक से टकराने के बाद नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में पास की दुकानों का सामान क्षतिग्रस्त हो गया, विशेषकर एक दुकान में रखा जनरेटर पूरी तरह नष्ट हो गया। अनुमानित नुकसान लगभग 10 लाख रुपये का बताया जा रहा है।
नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया है। फरार ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस और प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित दुकानदारों को उचित मुआवजा देने की जरूरत है।

