समस्तीपुर, 15 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर के विवेक-विहार मुहल्ला में शनिवार को महिला अधिकार कार्यकर्ता एवं समाजसेवी बंदना सिंह और आभा प्रवीण ने ‘माइंड नेस्ट स्टडी हब’ ऑनलाइन पुस्तकालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं एवं अतिथियों को संबोधित करते हुए बंदना सिंह ने कहा कि पुस्तकालय ज्ञान का घर होता है, जहां शांत वातावरण में अध्ययन और शोध का बेहतर अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि यहां सभी वर्गों के लोगों के लिए शिक्षा और ज्ञान प्राप्ति के समान अवसर उपलब्ध हैं तथा यह पुस्तकालय साक्षरता और आजीवन सीखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पुस्तकालय के संचालक तथा सेवानिवृत्त बैंककर्मी प्रवीण कुमार ने बताया कि डिजिटल युग में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए एक आधुनिक एवं अपडेट पुस्तकालय की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से कम खर्च में बेहतर अध्ययन-अध्यापन का वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में स्तुति सिंह, अनामिका कुमारी, मनीषा कुमारी, अभिनव कुमार, समाजसेवी पवन महतो, सुभाष चन्द्र मिश्र तथा भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

