समस्तीपुर रेल मंडल में 16 घंटे का विशेष टिकट जांच अभियान: 6562 यात्री बेटिकट पकड़े गए, जुर्माने में रेलवे ने वसूला 55.37 लाख

समस्तीपुर, 19 नवम्बर (समस्तीपुर डेस्क) समस्तीपुर मंडल द्वारा बिना टिकट या उचित प्राधिकरण के यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 18 नवम्बर 2025 को मंडल के विभिन्न खंडों में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक 16 घंटे तक किला बंदी विशेष टिकट जांच अभियान संपन्न हुआ।


इस अभियान में लगभग 192 टिकट जांचकर्मी, रेलवे अधिकारी और RPF जवान शामिल रहे। स्टेशन और ट्रेनों में की गई जांच के दौरान बिना टिकट या बिना उचित प्राधिकरण यात्रा करने वालों के कुल 6562 मामलों में जुर्माने के रूप में 55.37 लाख रुपये वसूले गए।
मुख्य रूप से समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, नरकटियागंज, बापूधाम मोतिहारी, जयनगर और सीतामढ़ी जैसे स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच की गई। जंक्शन स्टेशनों के सभी FOB, प्रवेश-निकास द्वार, प्रतीक्षालय और प्लेटफार्मों पर विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात किए गए।
अभियान के परिणामस्वरूप स्टेशन पर टिकट काउंटरों पर भीड़ बढ़ी और यात्री उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक हो रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।
यात्रियों से आग्रह किया गया है कि बिना टिकट रेल यात्रा न करें। यह न केवल दंडनीय है, बल्कि रेलवे के राजस्व को भी नुकसान पहुंचाता है। सभी यात्री उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें ताकि सुरक्षित और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित हो सके।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से जनता में जागरूकता बढ़ी है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी रोक लगेगी।

More From Author

दरभंगा के मिर्जापुर देकुली गांव में सरकारी चापाकल विवाद हिंसक रूप ले लिया

पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त के वितरण और प्राकृतिक खेती को लेकर बिहार कृषि विश्वविद्यालय में शिखर सम्मेलन का आयोजन, किसानों ने रखी अपनी समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
10:48 pm, Jun 21, 2026
temperature icon 34°C
Mist
Humidity: 67 %
Pressure: 1001 mb
Wind: 11 mph
Wind Gust: 16 mph
Clouds: 75%
Visibility: 4 km
Sunrise: 4:59 am
Sunset: 6:43 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
12:00 am
temperature icon
33°/35°°C 0 mm 2% 10 mph 52% 997 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
30°/32°°C 0 mm 6% 11 mph 69% 998 mb 0 cm
6:00 am
temperature icon
31°/35°°C 0 mm 3% 8 mph 58% 1000 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
38°/41°°C 0 mm 1% 5 mph 35% 1000 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
43°/44°°C 0.28 mm 13% 7 mph 22% 996 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
41°/44°°C 0.63 mm 25% 9 mph 22% 994 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
38°/42°°C 0 mm 4% 5 mph 27% 995 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
34°/36°°C 0.01 mm 5% 14 mph 51% 997 mb 0 cm