समस्तीपुर सांसद व पिता मंत्री: शांभवी चौधरी पर 200 करोड़ की जमीन खरीद का आरोप, भाकपा माले ने की जांच की मांग

समस्तीपुर, 20 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी और उनके पिता, बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी पर करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीद में मिलीभगत के आरोपों की जांच की मांग उठने लगी है। भाकपा माले के जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने इस मामले पर सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


सिंह ने कहा कि मीडिया में आए आरोपों के बाद यह स्पष्ट है कि मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि “भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस” का दावा करने वाली भाजपा-जदयू सरकार को इस प्रकरण में पारदर्शी जांच करानी चाहिए। सिंह ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती पर ऐसे आरोपों को शर्मनाक बताया और कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि सांसद और मंत्री जैसे जनप्रतिनिधियों के पास इतनी बड़ी राशि कहां से आती है।
उन्होंने सांसद शांभवी चौधरी से आग्रह किया कि वे समस्तीपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की वस्तुस्थिति जनता के सामने रखें।
गौरतलब है कि जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि सांसद और उनके परिजनों ने एनजीओ ‘मानव वैभव विकास ट्रस्ट’ के माध्यम से 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। उन्होंने दावा किया कि बिक्रम में केवल 10 लाख रुपये में 23 कट्ठा जमीन खरीदी गई और इनकम टैक्स नोटिस मिलने के बाद 25 लाख रुपये मंत्री अशोक चौधरी के पीए योगेंद्र दत्त के खाते में ट्रांसफर किए गए।
इस खुलासे के बाद जिले भर में चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर इतने पैसों का स्रोत क्या है।

More From Author

T20I में इतिहास रचने वाले अर्शदीप सिंह बने सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

अनुरक्षकों की मांगों को लेकर समाहरणालय का घेराव, सरकार पर लगाया दमन का आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

loader-image
Weather
Patna, IN
5:47 am, Mar 23, 2026
temperature icon 19°C
Mist
Humidity: 83 %
Pressure: 1011 mb
Wind: 5 mph
Wind Gust: 10 mph
Clouds: 50%
Visibility: 2.5 km
Sunrise: 5:51 am
Sunset: 6:02 pm
  • Temperature
  • Precipitation
  • Rain Chance
  • Wind
  • Humidity
  • Pressure
6:00 am
temperature icon
20°/25°°C 0 mm 0% 5 mph 50% 1013 mb 0 cm
9:00 am
temperature icon
27°/30°°C 0 mm 0% 3 mph 30% 1013 mb 0 cm
12:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 6 mph 21% 1009 mb 0 cm
3:00 pm
temperature icon
31°/33°°C 0 mm 0% 5 mph 19% 1007 mb 0 cm
6:00 pm
temperature icon
26°/28°°C 0 mm 0% 2 mph 26% 1009 mb 0 cm
9:00 pm
temperature icon
25°/25°°C 0 mm 0% 4 mph 31% 1009 mb 0 cm
12:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 34% 1009 mb 0 cm
3:00 am
temperature icon
24°/24°°C 0.02 mm 33% 4 mph 36% 1007 mb 0 cm