
पटना, 28 दिसम्बर (पटना डेस्क) बिहार और झारखंड के नामचीन व्यक्तित्व तथा RKS कंस्ट्रक्शन के संस्थापक रामकृपाल सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया।

बेगूसराय जिले के रामदीरी गांव में जन्मे रामकृपाल सिंह बिहार-झारखंड के सबसे बड़े ठेकेदारों में शुमार थे।उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर और निर्माण क्षेत्र में असंख्य परियोजनाओं को सफलता से पूरा कर अपनी अलग पहचान बनाई।पेशे से ठेकेदार होने के बावजूद वे बेहद नर्म दिल और समाजसेवी स्वभाव के थे।शिक्षा, स्वास्थ्य और गरीबों की मदद के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय योगदान दिए।उनके निधन से व्यापारिक जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है।

शुभचिंतकों और ग्रामीणों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया।रामकृपाल सिंह का जीवन संघर्ष, परिश्रम और सेवा की मिसाल रहा, जिसे लंबे समय तक याद किया जाएगा।परिवार को इस दुख की घड़ी में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है, इलाके में शोक सभा आयोजित की तैयारी चल रही है।उनकी यादें सदैव प्रेरित करेंगी लोगों

